Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई के वर्ली में मिले 55 नए केस, संक्रमितों की संख्या हुई 702
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मुंबई के वर्ली में मिले 55 नए केस, संक्रमितों की संख्या हुई 702

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. मुंबई का वर्ली इलाका कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया है, यहां एक दिन में 55 नए केस सामने आने से मरीजों की संख्या काफी इजाफा हो गया है. महाराष्ट्र सरकार के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय का है.मुंबई में बुधवार को कोरोना के 106 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या हुई 702 हो गई है. महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72 हो गई. मुंबई में संक्रमण के तीसरे स्टेज पर पहुंचनें की आशंका जताई जा रही है. वर्ली कोलीवाडा में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए हैं.इधर मुंबई के धारावी इलाके में बुधवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं जिससे घनी आबादी वाली इस मलिन बस्ती में संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है. एक निकाय अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में मुकुंद नगर इलाके का 25 साल का एक शख्स और धानवाडा चॉल का 35 साल का एक शख्स शामिल है. उन्होंने बताया कि मुकुंद नगर इलाके का मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एक 49 साल के व्यक्ति के संपर्क में आया था और उसे पृथक केंद्र में रखा गया है.मुंबई में अब सार्वजनिक स्थान पर निकलने से पहले मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि बिना मास्क लगाए कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाहर निकलने से पहले मुहं को कपड़े या मास्क से ढकना जरूरी है.राज्य में कोरोना के 117 नए मामले दर्ज करने के साथ ही मरीजों की संख्या 1135 तक पहुंच गई है. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र राज्य से ही आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमप्र में सरकार सख्तः कोरोना संक्रमण छुपाया तो होगी एफआईआर
    Next Article कोरोना: देश में सबसे छोटी उम्र के मरीज की मौत, गुजरात में 14 माह की बच्ची ने तोड़ा दम

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.