Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना: देश में सबसे छोटी उम्र के मरीज की मौत, गुजरात में 14 माह की बच्ची ने तोड़ा दम
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना: देश में सबसे छोटी उम्र के मरीज की मौत, गुजरात में 14 माह की बच्ची ने तोड़ा दम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामनगर: कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. वहीं भारत में भी कोरोना वायरस से हो रही मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा हरा है. इसी बीच गुजरात के जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 14 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक अब तक कोरोना वायरस से जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनमें यह सबसे छोटी हो सकती है. बच्ची का इलाज जामनगर के जीजी अस्पताल में चल रहा था. बच्ची की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी.
    बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई. बच्ची का हार्ट और किडनी दोनों ही फेल हो गई थी. बच्ची के परिजनों में से किसी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है. पूरे जामनगर जिले में भी कोई अन्य केस कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है.गौरतलब है कि बच्चे की मौत के बाद डेडबॉडी को उसके माता-पिता को नहीं सौंपा गया, केवल दूर से ही बच्चे का चेहरा माता-पिता को दिखा दिया गया. जिससे कि कोरोना का संक्रमण और ना फैले. हालांकि बाद में बच्चे के माता-पिता के धर्म के रीति-रिवाजों के मुताबिक बच्चे की डेडबॉडी को दफन किया गया. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चे के शव को दफनाया गया.भारत में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 5734 तक पहुंच गई है. हालांकि 473 लोग ठीक भी हुए हैं. कोरोना के कारण देश में अब तक कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए 540 मामले सामने आए हैं और 17 कोरोना मरीजों की मौत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई के वर्ली में मिले 55 नए केस, संक्रमितों की संख्या हुई 702
    Next Article जहां से कोविड-19 हुआ शुरू, उस वुहान में 73 दिनों के बाद लॉकडाउन खत्म, मना जश्न

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.