Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मप्र में सरकार सख्तः कोरोना संक्रमण छुपाया तो होगी एफआईआर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मप्र में सरकार सख्तः कोरोना संक्रमण छुपाया तो होगी एफआईआर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण को छुपाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. साथ ही दंडात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं.इसके साथ ही भोपाल, इंदौर और उज्जैन के हॉटस्पॉट इलाकों को पूरी तरह से सील करने को भी कहा गया है. वहीं सीएम चौहान ने कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे 14 जिलों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने के भी आदेश दिए हैं.इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने तबलीगी समाज के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि निजामुद्दीन के मरकज में शामिल होकर सूबे में पहुंचे हैं वे 24 घंटे के अंदर स्टेट अथॉरिटी के समक्ष रिपोर्ट करें नहीं तो आपराधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.सूबे में दिनों दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदेश में बुधवार तक 397 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं और इनमें से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं केवल इंदौर में ही 213 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें से 21 की मौत हो चुकी है. इसके विपरीत 14 लोग ऐसे भी रहे जो इलाज के बाद ठीक हो गए हैं.मध्य प्रदेश और खासतौर से भोपाल-इंदौर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने और कड़े कदम उठाने का आदेश अफसरों को दिया है. उन्होंने संक्रमण रोकने के लिए सर्वे और कोरोना की जांच में तेजी लाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह से रोकना है और जो मरीज इसकी चपेट में आ गए हैं उन्हें वक्त पर इलाज देकर स्वस्थ करना हमारी प्राथमिकता है.शिवराज ने भीलवाड़ा और कर्नाटक की तारीफ करते हुए वहां का मॉडल एमपी में अपनाने के लिए कहा है. सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि कोरोना की रोकथाम में अफसर अपनी पूरी ताकत झोंक दें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (क्रोना फाइटर्स) टाटानगर की ओर से सेवा जारी, सुनील आनंद की हो रही प्रशंसा
    Next Article मुंबई के वर्ली में मिले 55 नए केस, संक्रमितों की संख्या हुई 702

    Related Posts

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    September 28, 2026

    एसआईआर विवाद: भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें विपक्ष :योगी

    September 28, 2026

    2027 के रण मे तय होंगा बसपा का सियासी भविष्य

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

    सुरक्षा से सुविधा तक, लखनऊ मंडल में बदलाव की नई तस्वीर

    एसआईआर विवाद: भ्रम फैलाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर न करें विपक्ष :योगी

    2027 के रण मे तय होंगा बसपा का सियासी भविष्य

    लहरें तेज हैं, अब लोकतंत्र की परीक्षा है SIR के बहाने सियासत गरम

    प्रसंगवश – 28 सितंबर: लता मंगेशकर जयंती]

    विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर 2026

    एसएसपी खुद बाइक से निकले शहर के हालात देखने, चौक-चौराहों पर लोगों से लिया फीडबैक

    *बागवन पंचायत को मिली विकास की सौगात, मंत्री संजय पासवान ने किया उद्घाटन-शिलान्यास*

    दिनकर-प्रताप नारायण मिश्र जयंती समारोह में नाट्य पुस्तक ‘जिज्ञासा’ का लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.