Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच, AIIMS की जांच पूरी
    Breaking News Headlines अपराध सिनेमा

    जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच, AIIMS की जांच पूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कहते हैं जिंदा इंसान झूठ बोल सकता है, लेकिन मुर्दे कभी झूठ नहीं बोला करते. इसी भरोसे के साथ एम्स की फोरेंसिक टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सच पता लगाने के लिए विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सहारा लिया. जांच की गई. जांच का नतीजा भी उनके सामने है. लेकिन वो नतीजा अगले हफ्ते सबके सामने आएगा. हालांकि एम्स की फोरेंसिक टीम को मालूम है कि सुशांत की मौत का सच क्या है. आपको बताते हैं कि एम्स की टीम ने कैसे इस जांच को अंजाम दिया. 27 दिनों की तफ्तीश के बाद सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेटिव टीम 16 सितंबर को दिल्ली लौट आई है. इस दौरान सीबीआई ने उन तमाम लोगों से पूछताछ की जिनका ताल्लुक कहीं ना कहीं सुशांत या उनकी मौत से था. ईडी और एनसीबी की जांच अब भी जारी है.

    मगर सबसे बड़ा सवाल ये है कि सुशांत की मौत का सच क्या है, हत्या या खुदकुशी?? तो इस सवाल का आख़िरी जवाब ना सीबीआई देगी, ना ईडी और ना ही एनसीबी. बल्कि इस सवाल का जवाब सामने आएगा दिल्ली की इस ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टी ऑफ़ साइंस यानी एम्स से.

    एम्स ने सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा की दोबारा जांच के बाद उस रिपोर्ट की शुरुआती स्टडी भी कर ली है. शुरुआती नतीजा एम्स की फॉरेंसिक टीम के पास है. लेकिन इस आखिरी नतीजे के बावजूद केस के आखिरी फैसले पर पहुंचने से पहले एम्स की फॉरेंसिक टीम सीबीआई की उस एसआईटी के साथ बातचीत करेगी. उन फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स से बातचीत करेगी, जिन्होंने सुशांत के घर पर डमी ट्रायल किया था. फॉरेंसिक रिपोर्ट और डमी ट्रायल की रिपोर्ट जब आपस में मैच कर जाएगी, उसके बाद ही सुशांत की मौत का सच बाहर आएगा.

    एम्स की फॉरेसिक टीम ने दो तरह से फॉरेंसिक जांच की. एक पोस्टमार्टम रिपोर्ट दूसरी विसरा रिपोर्ट. पहले आपको बताते हैं कि फॉरेंसिक टीम ने विसरा रिपोर्ट की जांच कैसे की. एम्स फॉरेंसिक टीम को मुंबई के कलीना फॉरेंसिक लैब से सुशांत की विसरा के नमूने मिले थे. सूत्रों के मुताबिक सुशांत के इंटरनल बॉडी आर्गन यानी शरीर के अंदरुनी भाग के क़रीब आधा किलो नमूने रसायनिक परीक्षण के लिए इकट्ठा किए गए थे. इन नमूनों को तीन अलग-अलग शीशियों में रखा गया था.

    इनमें से एक शीशी में पेट का हिस्सा था. छोटी आंत और बड़ी आंत. जबकि दूसरी शीशी में दिल, लीवर, किडनी, लंग्स के छोटे-छोटे टुकड़े गए थे. इसके अलावा तीसरी शीशी में खून के नमूने थे. खून के नमूने को छोड़ कर बाकी सारे नमूने और शरीर के अंदरुनी हिस्से नमक में घोल में रखे गए थे. उचित प्रीजर्वेटिव में. सुशांत के शरीर के अंदरुनी भाग के क़रीब आधा किलो इकट्ठा किए गए इन नमूनों में से एक तिहाई नमूने कलीना फॉरेंसिक लैब मुंबई में जांच में इस्तेमाल किए गए. बाकी बचे नमूने एम्स के फॉरेंसिक टीम के हिस्से में आए, जिनके ज़रिए रसायनिक परीक्षण किए गए. विसरा के इन रसायनिक परीक्षण के ज़रिए एम्स की फॉरेंसिक टीम ये पता लगा रही थी कि सुशांत को ज़हर तो नहीं दिया गया?

    दरअसल, विसरा की जांच के ज़रिए अलग-अलग तरह के ज़हर और ड्रग्स के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही थी. चूंकि ज़हर कई तरीक़े के होते हैं और ज़हर की मात्रा जांच में सबसे अहम होती है, इसीलिए विसरा की जांच में वक़्त लगता है. विसरा की जांच के ज़रिए एम्स फॉरेंसिक टीम ये जानना चाहती थी कि सुशांत के शरीर में अगर ज़हर है, तो फिर कौन सा है? विसरा की जांच के दौरान कुछ खास किस्म के ज़हर पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है. मसलन-

    मैटेलिक प्वाइज़न – इसके ज़रिए ये देखा जाता है कि शरीर में आर्सेनिक, एल्यूमिनियम, ज़िंक वगैरह तो नहीं है.
    वैजिटेबल प्वाइज़न – यानी धतूरा या कनेर तो नहीं.
    सिंथेटिक ड्रग्स – मसलन एमडीएमए, कोकीन वगैरह.
    कीटनाशक – जो फ़सलों पर कीड़ों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

    विसरा की जांच में खास तौर पर इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि अगर कोई ज़हर है तो उसकी मात्रा कितनी है. ये मात्रा खुदकुशी और क़त्ल के बीच के फर्क को बहुत आसानी से साफ़ कर देती है. जैसे नमक निकोटीन यहां तक कि ऑक्सीजन की मात्रा भी तय से ज़्यादा हो तो ये ज़हर बन सकती है. तो कुल मिलाकर एम्स की फॉरेंसिक टीम विसरा की जांच के ज़रिए सिर्फ़ और सिर्फ़ ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुशांत की मौत ज़हर से हुई है या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनडीए के साथ 36 के आंकड़ा पर फंसा लोजपा का पेंच, इन 20 सीटों पर उतारना चाहती है अपना उम्मीदवार…
    Next Article धरती पुत्र  रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सच्चे समाजवादी नेता के साथ राजद ने कैसा व्यवहार किया गया, सब ने देखा: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.