Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धरती पुत्र  रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सच्चे समाजवादी नेता के साथ राजद ने कैसा व्यवहार किया गया, सब ने देखा: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार बेगूसराय राजनीति

    धरती पुत्र  रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सच्चे समाजवादी नेता के साथ राजद ने कैसा व्यवहार किया गया, सब ने देखा: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धरती पुत्र  रघुवंश प्रसाद सिंह जैसे सच्चे समाजवादी नेता के साथ राजद ने कैसा व्यवहार किया गया, सब ने देखा। नाराज हुए तो पारिवारिक पार्टी के नेता ने कहा कि समुद्र से अगर एक लोटा पानी निकल जाए, तो कुछ नहीं होता। यह उनका अहंकार दिखाता है। सालों तक ईमानदारी से राजनीति करने वाले रघुवंश बाबू को अंतिम समय में राजद से त्याग पत्र देना पड़ा। यह इन परिवार की पार्टी की सच्चाई को दिखाता है। जिसमें कर्मठ व ईमानदार लोगों की कोई कद्र नहीं है। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। वे बिहार के सिवान जिले में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि
    कांग्रेस-राजद परिवार की पार्टी है। इन दिनों में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। जो भी इनके परिवार के खिलाफ आवाज उठाएगा या कुछ सुझाव देगा, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री गुलाम नबी आजाद हैं। उनके एक सुझाव पर ही उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया सबने देखा। यही हाल राजद का भी है परिवार की खिलाफ एक शब्द भी कहा तो लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। ऐसे दलों को नकारने की जरूरत है।
    श्री रघुवर दास ने कहा कि बिहार में एनडीए के शासनकाल में काफी विकास कार्य हुए हैं। यदि सरकार बदली तो पहले से चली आ रही सारी विकास योजनाएं बंद हो जाएंगी। झारखंड में भी पिछले 5 सालों में हमने कई विकास योजनाएं शुरू की थी, लेकिन सरकार बदलते ही उन योजनाओं को बंद कर दिया गया। इसका सीधा खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। बिहार के लोग यह गलती ना करें और एनडीए को मजबूत बनाएं।
    आज के कार्यक्रम में विधायक श्री सुभाष सिंह, विधायक श्री व्यास देव प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। इससे पहले आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज सिवान के प्रसिद्ध मां थावेवाली मंदिर में जाकर मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बिहार तथा झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि व शांति की कामना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच, AIIMS की जांच पूरी
    Next Article भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई “कोल गुरु लाको बोदरा” की 101 वीं जयंती

    Related Posts

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    October 5, 2026

    सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    October 5, 2026

    दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और नशे पर रहेगी सख्ती

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बर्मामाइंस में मनाई गई महारानी रानी दुर्गावती की जयंती

    ‘बन्धन’ ने रूगरी स्कूल के बच्चों के साथ बांटी दुर्गापूजा की खुशियां

    सीतारामडेरा में 61.50 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण

    दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और नशे पर रहेगी सख्ती

    सामूहिक पोषण मेला में संतुलित आहार का संदेश

    चार टन फूलों से सजे सियाराम दास सरोवर में राधा- कृष्ण का नौका विहार

    दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को ले समिति की बैठक आयोजित

    जनसुनवाई में ग्रामीणों की फरियाद

    काबर बहियार में 30 लीटर देसी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

    कांग्रेस के राष्ट्रीय टैलेंट हंट में चयनित सामंत प्रधान को मिली प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.