
राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने किया बरौनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
राज्य स्वास्थ्य समिति पटना की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए विजिट एवं निर्देशित किया। स्वास्थ्य समिति की टीम ने ओपीडी प्रशव विभाग सहित सामुदायिक केंद्र के विभिन्न विभागों के क्रियाकलाप का निरीक्षण कर अनेक प्रकार के दिशा निर्देश किया । इस दौरान हरेक बिंदुओं का अवलोकन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सलाह दी।मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के द्वारा उक्त विभाग का निरीक्षण किए जाने की संभावना है । इस अवसर पर राज स्वास्थ्य समिति पटना के डॉक्टर सुनील कुमार डॉक्टर रश्मि कुमारी डॉक्टर निशांत कुमार बेगूसराय से डॉ राजू डॉक्टर प्रभात कुमार के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर राजीव कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंध संजय कुमार उपस्थित थे。

