Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनडीए के साथ 36 के आंकड़ा पर फंसा लोजपा का पेंच, इन 20 सीटों पर उतारना चाहती है अपना उम्मीदवार…
    Breaking News Headlines बेगूसराय राजनीति

    एनडीए के साथ 36 के आंकड़ा पर फंसा लोजपा का पेंच, इन 20 सीटों पर उतारना चाहती है अपना उम्मीदवार…

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियों के विचारधारा की लड़ाई सीट की संख्या पर सिमटी दिख रही है. कल तक 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की घोषणा करने वाली लोजपा असल में 36 के आंकड़े पर उलझी हुई है. पार्टी सूत्रों की मानें तो लोक जनशक्ति पार्टी की मांग 42 सीटों की है, लेकिन पार्टी ने कम- से -कम 36 सीट पर अपना खूंटा ठोक दिया है. पार्टी किसी भी सूरत में इससे कम सीटों पर एनडीए के साथ चुनाव लड़ने पर राजी नहीं है.

    भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से 20 स्वेच्छा की सीटों की मांग
    इसके अलावा पार्टी के आलाकमान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से 20 स्वेच्छा की सीटों की मांग कर रहे हैं. पार्टी के अनुसार चिराग पासवान जिन सीटों 20 सीटों को कहें, उससे एनडीए स्वीकार करे और 16 अन्य सीटें एनडीए के नेता तय करें.

    केवल 12 सीटें देना चाहता है एनडीए
    लोजपा के सूत्रों की मानें तो बुधवार को पार्टी के पूर्व व वर्तमान सांसदों की बैठक से पहले मंगलवार की रात को चिराग पासवान की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी लंबे समय तक सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से लोजपा को कुल 27 सीट देने का ऑफर दिया जा रहा है. इनमें 12 सीटें लोजपा की मनमर्जी वाली होंगी. शेष सीटें गठबंधन की बैठकों में तय होगा.

    गुत्थी सुलझने में थोड़ा और वक्त
    लोजपा में सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझने में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा. चिराग अपने स्तर से फैसला लेने से पहले एक बार पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड भी आयोजित करेंगे. पार्टी दबाव की राजनीति को अंतिम दम तक भुनाना चाहती है.

    इन 20 सीटों पर है लोजपा की नजर
    लालगंज, गोविंदगंज, बक्सर, तरारी, नाथनगर, कहलगांव, बछवारा, बखरी, बरबीघा, हिलसा, सिमरी बख्तियारपुर, गायघाट , बाराचट्टी,रोसड़ा,मांझी, फतुहा, सासाराम, मीनापुर, जमुई, सिकंदरा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमितों से ज्यादा हुई स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या
    Next Article जल्द सामने आएगा सुशांत की मौत का सच, AIIMS की जांच पूरी

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.