Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोई क्यों कर रहा है कॉल, वजह बताएगा Truecaller का नया फीचर
    Business Headlines

    कोई क्यों कर रहा है कॉल, वजह बताएगा Truecaller का नया फीचर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कॉलर आईडी बताने वाले ऐप Truecaller की ओर से कई नए फीचर्स रोलआउट किए गए हैं. यह ऐप यूजर्स को उन कॉन्टैक्ट नंबर्स का काम बता देता है, जो स्मार्टफोन में सेव नहीं होते. वहीं, अब इस ऐप की मदद से आप पता लगा सकेंगे कि सामने वाला आपको क्यों कॉल कर रहा है. यानी कि कॉल रिसीव करने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि उसकी वजह क्या है और कोई आपको कॉल क्यों कर रहा है. इस फीचर को ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है.

    ऐप पर तीन नए फीचर्स- कॉल रीजन, शेड्यूल एसएमएस और एसएमएस ट्रांसलेशन रोलआउट किए गए हैं. पहले Call Reason फीचर की मदद से यूजर्स कॉल करने से पहले उसकी वजह सेट कर सकेंगे, जिससे कॉल रिसीव करने वाले को पता चल सके कि उनका कॉल किस बारे में है, पर्सनल, बिजनस या फिर अर्जेंट. यह खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है, जिन्हें नए नंबर से कॉल आ रहा है. इस फीचर के साथ कॉल करने वाला एक नोट भी भेज सकता है, जिसमें कॉल करने की वजह लिखी होगी.

    दूसरे Schedule SMS फीचर की मदद से यूजर्स किसी इवेंट, मीटिंग या फिर और वजह से मेसेज रिमाइंडर शेड्यूल कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को मेसेज भेजते वक्त डेट और टाइम भी सेट करना होगा और तय किए गए वक्त पर एसएमएस सेंड हो जाएगा. वहीं, तीसरा SMS Translate फीचर भी ऐप में यूजर्स को मिलेगा और इसकी मदद से विदेशी भाषा में कोई मेसेज आने पर सीधे ऐप में ही उसका ट्रांसलेशन यूजर्स देख पाएंगे.

    फोन में आया एसएमएस अगर किसी विदेशी भाषा में होगा तो उसे ऑटोमैटिकली डिटेक्ट करके नया फीचर दिखाएगा कि ट्रांसलेशन अवेलेबल है. यह फीचर गूगल की ML Kit से पावर्ड है, ऐसे में सभी मेसेज फोन पर ही लोकली प्रोसेस और ट्रांसलेट किए जाएंगे. ट्रांसलेशन से पहले ऐप लैंग्वेज पैक्स फोन पर डाउनलोड कर लेगा. Truecaller की ओर से नए फीचर्स केवल ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं और अगले साल तय ये iOS में भी देखने को मिल सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलकाता को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची विराट की बैंगलोर, सिराज रहे जीत के हीरो
    Next Article खानकाहे बोखारिया में होगा जलसे का आयोजन

    Related Posts

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.