Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंडियों को नहीं मिला हक:शिबू सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंडियों को नहीं मिला हक:शिबू सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका : झारखंड तो अलग राज्य बन गया, लेकिन झारखंडियों का भला नहीं हुआ. राज्य अलग होने के बाद यहां रहनेवाले लोगों को उनका हक व अधिकार नहीं मिला. राज्य में बदलाव के लिए लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा. यह बातें झामुमो सुप्रीमो सह दुमका से झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन ने कही. वे यूपीए महागठबंधन की ओर से यज्ञ मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे़ अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने लिए वोट की अपील नहीं की. वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा जिस मंसूबे के साथ आगे बढ़ रही है, उसे रोकने के लिए चुनाव ही माध्यम है. इसी से उनके मंसूबे पर पानी फेरा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सभी घटक दल मिलकर 2004 के इतिहास को दुहरायेंगे. उस वक्त झारखंड के 14 में से 13 सीट में हमने जीत दर्ज की थी. इस बार 14 के 14 सीट जीतेंगे. हमारी सरकार बनी, तो प्राइवेट नौकरी में भी देंगे आरक्षण : उन्होंने कहा कि पूरा देश खतरनाक माहौल से गुजर रहा है. हिंदू, मस्लिम, सिख इकाई की साझी विरासत को चोट पहुंचायी जा रही है. देश को किसी से खतरा नहीं है.
    सीमा भी देश के जवानों के सुरक्षित हाथों में है. देश को खतरा है, तो किसानों की आत्महत्या से, गरीबों के भूख-भय से. हेमंत ने कहा कि केंद्र-राज्य में बीजेपी की सरकार है. राज्य के सीएम रघुवर दास अपनी सरकार को डबल इंजन की सरकार कहते हैं. यह डबल इंजन की सरकार है, लेकिन रफ्तार डबल नहीं हुई. रोजगार सेवक, पारा शिक्षक, होमगार्ड को वेतन नहीं मिल रहा है. ट्रेजरी खाली है. हमारी सरकार बनी, तो प्राइवेट नौकरी में भी आरक्षण का प्रावधान करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजूते बांटकर स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता का अपमान किया:प्रियंका गांधी
    Next Article CJI पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद जजों ने की पुरुष कर्मियों की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    September 24, 2026

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    September 23, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.