Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जूते बांटकर स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता का अपमान किया:प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    जूते बांटकर स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता का अपमान किया:प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायबरेली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा रायबरेली के दौरे पर है. वे दो दिन रायबरेली में रहेंगी. अपने दौरा के बाद 23 अप्रैल को सोनिया गांधी तो नई दिल्ली लौट जाएंगी जबकि प्रियंका गांधी अमेठी में सभाएं करेंगी. इसी बीच सोमवार को अमेठी से भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार में जुटी प्रियंका ने भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर हमला बोला है. स्मृति ईरानी के अमेठी में जूते बांटने पर प्रियंका ने आलोचना की और कहा कि यह वह सोच रही है कि जूते बांटकर राहुल गांधी का अपमान कर रही हैं लेकिन यह अमेठी की जनता का अपमान है. बता दें कि रायबरेली में छह मई को मतदान होना है.प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘ये स्मृति ईरानी जी यहां आई और उन्होंने जूते बांटे, ये कहने के लिए कि इनके पास जूते भी नहीं है पहनने के लिए. ये सोच रहे हैं कि राहुल जी का अपमान कर रही है, ये अमेठी की जनता का अपमान कर रही हैं.’उन्होंने यह भी कहा, ‘अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, वे किसी के सामने भीख नहीं मांगेगे. भीख मांगेंगे तो वो आए आपके सामने वो मांगे भीख वोटों की. तो आप समझ लीजिए कि इसे चुनाव में क्या हो रहा है. चाहे अमेठी में, चाहे पूरे देश में. झूठ, जनता को गुमराह करने के तरीके, ऐसा प्रचार जो असलियत से दूर है.बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट पर भरे गए नामांकन को रिटर्निंग ऑफिसर ने वैद्य करार दे दिया है.सोमवार को अधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष के नामांकन के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज किया है. अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार ध्रुवलाल के वकील रवि प्रकाश ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष राहुल गांधी की नागरिकता और शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया था और उनकी उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की थी. इसके बाद अधिकारियों ने राहुल गांधी के नामांकन को रोक लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाइजीरियाः ईस्टर का जश्न मना रहे जुलूस में घुसी कार, 11 मौत 30 घायल
    Next Article अलग राज्य बनने के बाद भी झारखंडियों को नहीं मिला हक:शिबू सोरेन

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.