Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CJI पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद जजों ने की पुरुष कर्मियों की मांग
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    CJI पर यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद जजों ने की पुरुष कर्मियों की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे अप्रत्याशित यौन उत्पीड़न के आरोप से उच्चतम न्यायालय के अन्य जज भी सकते में हैं. ड्यूटी से बर्खास्त महिला की ओर से लगाए गए आरोप के बाद अन्य जजों ने अपने आवासीय दफ्तरों में पुरुष कर्मचारियों की ही तैनाती की मांग की है. चीफ जस्टिस ने इस आरोप को साजिश करार देते हुए सोमवार को जजों से मुलाकात में अपनी पीड़ा से अवगत कराया था. इस दौरान अन्य जजों ने उनके साथ मजबूती से खड़े रहने पर सहमति जताई. यह मीटिंग करीब 20 मिनट तक चली. सीजेआई गोगोई ने बताया कि इस दौरान कई अन्य जजों ने उनसे आवासीय दफ्तरों में सिर्फ पुरुष कर्मियों की ही तैनाती का आग्रह किया है ताकि ऐसी किसी भी स्थिति से बचा जा सके, जिसमें वह घिरे हैं. हालांकि चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि सिर्फ पुरुष कर्मियों की तैनाती की मांग पूरी करना मुश्किल है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में 60 फीसदी महिला स्टाफ है.कई जजों ने देर रात तक महिला लॉ क्लर्क से काम कराने में डर की बात भी कही. उन्होंने कहा कि कई बार केस का सारांश या अन्य चीजें तैयार करने के लिए देर रात तक काम की जरूरत होती है. ऐसी स्थिति में पुरुष कर्मचारियों के साथ काम करना ज्यादा सहज है. खुद पर लगे आरोप को मिथ्या करार देते हुए सीजेआई ने कहा कि ऐसे तरीकों पर विचार करने की जरूरत है ताकि भविष्य में कोई और चीफ जस्टिस या अन्य जज बेवजह न फंसे. कई जजों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि बर्खास्त महिला ने अपने आरोप में कहा है कि सीजेआई ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में और लंच में उसे पति के साथ आमंत्रित किया था. एक जज ने कहा, ‘सीजेआई ने जब पूरे स्टाफ को ही अपने पति या पत्नी के साथ आमंत्रित किया था तो फिर आरोप लगाने वाली महिला कैसे कह सकती है कि उससे करीबी दिखाने की कोशिश की. ‘

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअलग राज्य बनने के बाद भी झारखंडियों को नहीं मिला हक:शिबू सोरेन
    Next Article समर के सेनापति संवाद की अदालत में जल्द

    Related Posts

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    October 7, 2026

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Winnita Deposit Reversal: Puoi Annullare?

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Atmosfera captivantă și bonusurile generoase de la https://the-nv-casinos-ro.com îți pot schimba norocul în joc

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Εμπειρίες παιχνιδιού και συναρπαστικές στιγμές στο nines-casinos.com για κάθε λάτρη του τζόγου

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.