Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, लोडेड कट्टा और गोली बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, लोडेड कट्टा और गोली बरामद

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, लोडेड कट्टा और गोली बरामद

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    खरसावां प्लस टू हाई स्कूल के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान खरसावां पुलिस ने रायजामा निवासी दुब सरदार (30) को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा, उसमें लोड एक जिंदा गोली, धारदार चाकू और सैमसंग का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया। मौके से जेएच-05ए-0678 नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

     

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली थी। गिरफ्तार आरोपी खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम श्याम सुंदर सरदार है।

     

    मामले में खरसावां थाने के एएसआई हरेंद्र प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A)(a)/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

    कार्रवाई में सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एएसआई हरेंद्र प्रसाद सिंह, आरक्षी अजय कुमार, आरक्षी सनातन महतो और आरक्षी महेश रविदास शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबच्चों को समझने से शुरू होती है बेहतर परवरिश : डॉ. सैनी
    Next Article सारंडा में फिर मिले दो शक्तिशाली आईईडी, टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    October 30, 2026

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.