Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा में फिर मिले दो शक्तिशाली आईईडी, टला बड़ा हादसा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सारंडा में फिर मिले दो शक्तिशाली आईईडी, टला बड़ा हादसा

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सारंडा में फिर मिले दो शक्तिशाली आईईडी, टला बड़ा हादसा

     

    *बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे जमीन में दबे थे विस्फोटक; सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने किया निष्क्रिय*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चाईबासा

     

    सारंडा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के बीच सुरक्षा बलों को दो शक्तिशाली आईईडी मिले हैं। किरीबुरु क्षेत्र के बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे पगडंडी मार्ग पर जमीन में दबाकर रखे गए इन विस्फोटकों को 29 अक्टूबर को सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने दोनों आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

     

    विस्फोटक ऐसे रास्ते के पास छिपाए गए थे, जहां से जंगल में आवाजाही होती है। आशंका है कि इन्हें सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था। समय रहते बरामदगी से संभावित हादसा टल गया।

     

    गौरतलब है कि यह इलाका उस क्षेत्र के नजदीक है, जहां पूर्व में हुई मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए थे। संयुक्त अभियान में सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन और छोटानागरा थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान शामिल थे। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने दो आईईडी की बरामदगी और उन्हें निष्क्रिय किए जाने की पुष्टि की है।

     

    लगातार अभियान के बावजूद सारंडा के जंगलों में पहले से छिपाकर रखे गए विस्फोटक सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के लिए खतरा बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, लोडेड कट्टा और गोली बरामद
    Next Article करवा चौथ पर गर्भवती पत्नी ने निभाया निर्वाचन दायित्व, बारिश में मोबाइल से चांद देखकर तोड़ा व्रत

    Related Posts

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    October 30, 2026

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.