Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    जिस आलू को उपजाने में किसान अपनी पूरी पूंजी और मेहनत लगा देता है, आज उसी आलू को बेचने के लिए उसे खरीदारों की राह देखनी पड़ रही है। बरौनी सहकारी शीत भंडार में किसान 300 से 350 रुपए प्रति क्विंटल आलू बेचने को मजबूर हैं, जबकि खुले बाजार में उपभोक्ता यही आलू करीब 12 रुपए प्रति किलो खरीद रहे हैं। उत्पादन, भंडारण, धुलाई और ढुलाई मिलाकर एक क्विंटल आलू पर 950 से 1000 रुपए खर्च करने वाले किसानों को लागत का आधा भी नहीं मिल रहा। थोक व्यापारी खरीदारी से कतरा रहे हैं और किसानों की जमा पूंजी शीत भंडार में फंसी है। कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों के सामने अब कर्ज चुकाने और अगली फसल लगाने का संकट है। किसान और उपभोक्ता के बीच कीमतों का यह भारी अंतर बाजार व्यवस्था और बिचौलियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

    कर्ज में डूबी खेती, अगली फसल पर संकट:
    प्रबंध समिति सदस्य बरौनी एक निवासी आसो सिंह के 1100 क्विंटल, मंतोष चौधरी के 500 क्विंटल और अजय कुमार के 2000 बोरे आलू का खरीदार नहीं मिल रहा है। पंकज सिंह ने सात बीघा में खेती पर 2.80 लाख रुपए खर्च किए थे। किसानों का कहना है कि इस घाटे के बाद अगली खेती के लिए पूंजी जुटाना मुश्किल है।

    शीत भंडार में 40 प्रतिशत आलू अब भी फंसा:

    प्रबंधक मदन मोहन सिंह और कैशियर गुलशन कुमार के अनुसार 6000 मीट्रिक टन क्षमता वाले भंडार में 5600 मीट्रिक टन आलू रखा गया था। निकासी का अंतिम समय नजदीक है, फिर भी करीब 40 प्रतिशत आलू भंडारित है। अच्छी गुणवत्ता के बावजूद व्यापारी खरीदारी नहीं कर रहे हैं।

    किसानों की सरकार से मांग:

    आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित हो, सरकारी खरीद केंद्र खुलें और पारदर्शी व्यवस्था लागू हो। किसानों ने बिचौलियों की मनमानी पर रोक लगाने की भी मांग की है।
    सबसे बड़ा सवाल: जब आलू पैदा करने वाला किसान लागत निकालने के लिए तरस रहा है और उपभोक्ता महंगे दाम चुका रहा है, तो किसान की मेहनत का मुनाफा आखिर किसकी जेब में जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल
    Next Article नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Related Posts

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    October 30, 2026

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2026

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    October 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *प्लेटफार्म पर धुआं देख सहमे यात्री, पिलर की वायरिंग में भड़की आग*

    ऑनलाइन गेम में बड़े इनाम का लालच देकर ठगी, बिरसानगर से पांच आरोपी गिरफ्तार

    बंद पड़ी श्यामलाल आयरन कंपनी से 3.5 लाख के कॉपर केबल व सामान चोरी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में महर्षि दयानंद सरस्वती की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    300-350 रुपए क्विंटल आलू बेचने की मजबूरी, कर्ज में डूबे किसान: बाजार में 12 रुपए किलो भाव

    अनुदानित बीज और वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा उत्पादन: बेगूसराय में किसान चौपाल

    चक्रवाती बारिश ने बदला रबी की खेती का गणित, गेहूं को राहत तो आलू-मटर की बुवाई पर आफत

    आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को मिले सख्त निर्देश

    दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, एसएच-55 पर दौलतपुर नवटोलिया के पास हुआ हादसा

    प्रखंड स्तरीय बैंकर कमिटी की बैठक में पीएमईजीपी व सूर्य घर योजना पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.