रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर में वॉरियर्स ऑफ कोल्हान और सांस्कृतिक संस्था परिमल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देश की आजादी से लेकर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान पर वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या रानी प्रधान रहीं। वहीं वक्ताओं में पूर्व कमांडेंट संजीव रमण, महिला नेत्री शारदा देवी, अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविंद्र नाथ चौबे, पूर्वी घोष और पल्लवी गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में आदित्यपुर की नव निर्वाचित महिला पार्षदों नीतू शर्मा, मंजू देवी, मोना बेसरा और मालती देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक (वायु सेना) शरदेन्दु शेखर ने किया। समारोह में परिमल संस्था के सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, समरेंद्र नाथ तिवारी, विश्वजीत मजूमदार, सुभाष कुमार, एसके स्वाइ, महेंद्र प्रसाद और मदन सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परिमल संस्था के कलाकारों ने महिलाओं को समर्पित गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उत्साह और सम्मान से भर दिया।

