Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एम्बुलेंस नहीं, संवेदना भी नहीं नवजात का शव डिब्बे में ले जाने को मजबूर हुआ पिता
    चाईबासा झारखंड

    एम्बुलेंस नहीं, संवेदना भी नहीं नवजात का शव डिब्बे में ले जाने को मजबूर हुआ पिता

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    सांसद बिद्युत बरण महतो का सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था पर तीखा प्रहार

    चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गरीब पिता को अपने नवजात शिशु का शव कार्डबोर्ड के डिब्बे में घर ले जाने की घटना बेहद हृदयविदारक, अमानवीय और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की शर्मनाक सच्चाई को उजागर करती है।

    जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था की असंवेदनशीलता और लापरवाही का जिंदा उदाहरण है।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक गरीब पिता को अपने नवजात बच्चे के शव को डिब्बे में भरकर घर ले जाने की मजबूरी झेलनी पड़ती है। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति क्या हो सकती है।

     

    उन्होंने कहा कि अस्पताल में मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस तरह की संवेदनहीनता दिखाई है, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। यदि समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दी जाती, तो कम से कम उस पिता को इस अपमानजनक स्थिति से नहीं गुजरना पड़ता।

     

    सांसद श्री महतो ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अस्पतालों में बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, तो सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था के सारे दावे खोखले साबित होते हैं।

    उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और पीड़ित परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

     

    सांसद श्री महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि गरीबों की पीड़ा इस सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखती।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी इजरायल यात्रा: भारत-इजरायल रिश्तों के निहितार्थ
    Next Article आदित्यपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, नव निर्वाचित महिला पार्षद नीतू शर्मा समेत कई लोग हुए सम्मानित

    Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    July 18, 2026

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.