Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा में होगा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का विलय, आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    भाजपा में होगा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का विलय, आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब भाजपा के साथ जाने की तैयारी कर ली है। वह सोमवार यानी 19 सितंबर को दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला सकते हैं और इसके साथ ही उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो जाएगा। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर, बेटा रणइंदर कौर और नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि उनकी पत्नी परनीत कौर अब भी कांग्रेस की सांसद हैं, जिनके खिलाफ ऐक्शन की मांग अकसर कांग्रेसी करते रहे हैं।

     

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली आकर होम मिनिस्टर अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लग रही थीं कि कैप्टन अब भाजपा में जा सकते हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला की अपनी परंपरागत सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी थी। कैप्टन की बेटी जय इंदर कौर ने ही पिछले दिनों बताया था कि पंजाब लोक कांग्रेस के भाजपा में विलय को लेकर बात चल रही है।

     

    पंजाब के पूर्व सीएम के साथ राज्य के करीब आधा दर्जन विधायक भी भाजपा में आ सकते हैं। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ भी अब भाजपा में ही शामिल हैं। इस तरह पंजाब में भले ही भाजपा तीन विधायकों की ही पार्टी है, लेकिन उसने कई वरिष्ठ नेताओं को अपने पाले में लाकर

    अपनी उपस्थिति जरूर मजबूत की है। शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन तोड़ने के बाद से ही भाजपा लगातार अपने दम पर मजबूती हासिल करने में जुटी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह 9 सालों तक पंजाब के सीएम रहे हैं और उनकी अच्छी साख है। ऐसे में भाजपा उन्हें अपने पाले में लाकर बढ़त हासिल करना चाहती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसएस की पत्रिका ‘पाञ्चजन्य’ के पत्रकार को ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी
    Next Article दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही, देश के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.