Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही, देश के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
    Breaking News Headlines

    दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले में ईडी की बड़ी कार्यवाही, देश के 40 स्थानों पर एक साथ छापेमारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के तहत हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु, हैदराबाद, नेल्लोर और चेन्नई सहित देशभर में 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि केवल हैदराबाद में ही 25 ठिकानों पर एजेंसी की रेड चल रही है. प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में ही यह कार्रवाई कर रहा है.

     

    वहीं बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में ईडी जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ करने के लिए एक स्थानीय अदालत से अनुमति प्राप्त की है और उम्मीद की जा रही है कि एजेंसी आज शुक्रवार को तिहाड़ जेल में जैन से पूछताछ करेगी, जहां वह कथित हवाला सौदे से जुड़े धन शोधन के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से कैद हैं.

     

    सूत्रों की मानें तो ताजा मामले में ईडी को 57 वर्षीय सत्येंद्र जैन से 16, 22 और 23 सितंबर को पूछताछ करने के लिए अधिकृत किया गया है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में बिना विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले उनके पास स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी थी.

     

    सूत्रों ने बताया कि ईडी ने नई आबकारी नीति को लागू करने के लिए आप सरकार द्वारा दी गई कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में सत्येंद्र जैन का बयान दर्ज करने के लिए एक स्थानीय अदालत से अनुमति मांगी थी जो उसे मिल गई. आबकारी नीति में धन शोधन का ईडी का मामला सीबीआई की एक प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों को आरोपी बनाया गया है. आबकारी नीति को अब वापस ले लिया गया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा में होगा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का विलय, आधा दर्जन पूर्व विधायक भी होंगे शामिल
    Next Article पर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर जिला परिषद परिसर में किया गया पौधारोपण

    Related Posts

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    September 4, 2026

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजा माटकू, विधायक संजीव सरदार ने की पूजा-अर्चना

    श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडुंगरी में भूमि पूजन संपन्न, 1934 से जारी आस्था की परंपरा

    6 सितंबर को ‘फैक्ट फाइंडिंग’ सेमिनारःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.