वन्यजीव सप्ताह 2026: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 30 सितंबर। वन्यजीव सप्ताह समारोह 2026 के तहत टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जमशेदपुर वन प्रमंडल के सहयोग से ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय “वन्यजीव गलियारे: जैव विविधता की जीवनरेखा” था।
प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के कक्षा IX से XII तक के 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित होंगे। विजेताओं को वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
वहीं, 1 अक्टूबर को आमगो वन कार्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में कक्षा X से XII के विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव, जैव विविधता एवं प्रकृति संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

