Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा : तेलंगाना से भाजपा विधायक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा : तेलंगाना से भाजपा विधायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा : तेलंगाना से भाजपा विधायक

     

    तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी. राजा सिंह ने दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश में ‘‘जमीन जिहाद’’ को रोकेगा। रामनवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए रविवार को भाजपा विधायक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से “जमीन जिहादियों” का मुश्किल समय शुरु हो गया है।

    उन्होंने कहा, “जो लोग पहले किसी ज़मीन पर वक्फ़ का नोटिस चिपका कर, ‘भूमि जिहाद’ के नाम पर बोर्ड लगाते थे, वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वक्फ़ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है।”

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को वक्फ़ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसे पिछले सप्ताह संसद के दोनों सदनों में तीखी बहस के बाद पारित किया गया था। इस मंजूरी के बाद इस विधेयक के कानून बनने का रास्ता साफ हो गया है।

    सिंह ने कहा कि जब भारत स्वतंत्र हुआ था तब वक्फ बोर्ड के पास 4,000 एकड़ ज़मीन थी। उन्होंने सवाल किया, “फिर उनके पास 9,50,000 एकड़ ज़मीन कहां से आ गई?” भाजपा विधायक ने कहा कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि यह संशोधित कानून उनकी ज़मीन नहीं छीनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” नारे का हवाला दिया।

    सिंह ने यह दावा भी किया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी “मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन” हैं। गोशामहल से विधायक सिंह ने कहा कि संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ ओवैसी के उच्चतम न्यायालय जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    उच्चतम न्यायालय में अपनी याचिका में ओवैसी ने कहा है कि यह कानून वक्फ और हिंदू, जैन और सिख धर्म तथा धर्मार्थ न्यासों को प्राप्त कई अधिकारों को समाप्त कर देता है। राजा सिंह ने दावा किया कि “हर हिंदू की मांग” है कि भारत को “हिंदू राष्ट्र” घोषित किया जाए।

    राम नवमी की शोभा यात्रा रविवार दोपहर शुरू हुई और देर रात तक चली। पुलिस ने सुनिश्चित किया कि शोभा यात्राएं शांतिपूर्वक सम्पन्न हों और इसके लिए करीब 20,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई तथा व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए। हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सी वी आनंद ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा फुटेज के माध्यम से स्थिति की निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिए।

    पुलिस की एक विज्ञप्ति में आनंद के हवाले से कहा गया, “श्री रामनवमी शोभा यात्रा आयोजकों, अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों, श्रद्धालुओं और हैदराबाद की जनता के सहयोग से यह शोभा यात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। हैदराबाद शहर पुलिस की ओर से मैं सभी को धन्यवाद देता हूं।”

    वक्फ़ कानून ‘जमीन जिहाद’ को रोकेगा : तेलंगाना से भाजपा विधायक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी मो० जावेद खान को दी गई भावभीनी विदाई
    Next Article अमेरिका को भारत के निर्यात में उच्च शुल्क के कारण आ सकती है 5.76 अरब डॉलर की गिरावट:जीटीआरआई

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.