Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, सम्मान मिलने से बढ़ा उत्साह।
    छौड़ाही।मेहनत और लगन के बल पर बड़ैपुरा के छात्र दिव्यांशु कुमार ने खेल के मैदान में अपनी पहचान बनाई है।सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर(सैनिक स्कूल), बटहा में लोक शिक्षा समिति, बिहार की ओर से आयोजित 37वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिव्यांशु ने दौड़ स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    राजेन्द्र प्रसाद यादव के पुत्र दिव्यांशु सातवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।प्रतियोगिता में अपनी गति और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद आयोजकों ने दिव्यांशु को मेडल और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
    खेल के साथ पढ़ाई पर भी जोर।
    परिजनों के अनुसार दिव्यांशु पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी रुचि रखता है। प्रतियोगिता में मिली सफलता से उसके परिवार और आसपास के लोगों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल के लिए भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इससे उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।दिव्यांशु की उपलब्धि पर मुखिया रामसेवक पासवान, पूर्व वार्ड सदस्य राजेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया विजय कुमार सिंह, मालीपुर पैक्स अध्यक्ष मालविका कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे आगे चलकर बड़ी प्रतियोगिताओं में भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनशामुक्त समाज के लिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देना जरूरी : कुलाधिपति
    Next Article शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।

    Related Posts

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.