Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शॉर्ट सर्किट से बिजली के डब्बे में लगी आग।मची अफरातफरी।
    छौड़ाही के बरदाहा में हनुमान मंदिर के पास देर रात हुआ हादसा। बिजली कटवाकर ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग।
    छौड़ाही।थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत के बरदाहा गांव के वार्ड संख्या 15 में मंगलवार देर रात बिजली के खंभे पर लगे डब्बे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हनुमान मंदिर के समीप शॉर्ट सर्किट के बाद डब्बे से तेज चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आसपास झोपड़ीनुमा घर होने के कारण ग्रामीणों में आग फैलने की आशंका से दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के लाइनमैन को सूचना देकर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई। बिजली कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ग्रामीणों ने बाल्टी में पानी लाकर आग और डब्बे से निकल रही चिंगारी को बुझाया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों के अनुसार, उक्त बिजली लाइन से करीब 10 से 15 घरों में कनेक्शन जुड़ा हुआ है। लोगों ने बताया कि समय रहते बिजली बंद नहीं की जाती तो चिंगारी आसपास के झोपड़ीनुमा घरों तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।सूचना पर बिजली विभाग के लाइनमैन विजय कुमार झा के सहयोगी मनोज यादव, नीतीश कुमार, रमेश कुमार, अजय कुमार और जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने देर रात तक खराबी दूर करने का काम किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली के खंभे पर लगे डब्बे, तार और कनेक्शन की नियमित जांच कराने तथा समय-समय पर मेंटेनेंस कराने की मांग बिजली विभाग से की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांव के छात्र ने दौड़ में दिखाया दम।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहा अव्वल।बड़ैपुरा के दिव्यांशु ने 37
    Next Article डिप्टी कलेक्टर नसीन कुमार निशांत ने बच्चों से किया सीधा संवाद।पढ़ाई की स्थिति परखे, शिक्षकों की कमी

    Related Posts

    थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार को न्यायालय से शॉ-कोज नोटिस जारी

    October 11, 2026

    एसआईआर के विरोध में खेतिहर मजदूर यूनियन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    October 11, 2026

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार को न्यायालय से शॉ-कोज नोटिस जारी

    एसआईआर के विरोध में खेतिहर मजदूर यूनियन ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

    दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापना, निकाली गई शोभायात्रा

    पब्लिक इंटरव्यू का प्रथम स्थापना दिवस समारोह आयोजित, समाजसेवियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    टंडवा के पोकला में शारदीय नवरात्र पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने शांका नदी से उठाया जल

    जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा, प्रदर्शन की बनी रणनीति

    संघमित्रा प्रबंधन पहले शर्त पूरी हो तभी मिलेगा एनओसी: ग्रामीण

    गरीबों के निवाले पर कालाबाजारी का आरोप, PDS का चावल चावल मिलों तक पहुंचाने का दावा

    भूख हड़ताल पर बैठे विधायक और विस्थापितों की स्वास्थ्य जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.