Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP : योगी सरकार ने 5 लाख रुपये की नई स्वास्थ्य योजना शुरू की, इन लोगों को मिलेगा उपचार का लाभ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    UP : योगी सरकार ने 5 लाख रुपये की नई स्वास्थ्य योजना शुरू की, इन लोगों को मिलेगा उपचार का लाभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    UP : योगी सरकार ने 5 लाख रुपये की नई स्वास्थ्य योजना शुरू की, इन लोगों को मिलेगा उपचार का लाभ
    लखनऊ. निजी अस्पतालों में इलाज बेहद महंगा हो गया है और यह आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है. अगर आप सरकारी अस्पताल चुनते हैं, जहां आपके सभी इलाज मुफ्त हैं, तब भी आपको दवाओं, इंजेक्शन आदि का खर्च वहन करना होगा. ऐसी स्थितियों के लिए सरकार लोगों को वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाती है. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

     

     

     

    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए जन आरोग्य योजना भी शुरू की है. इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है. इसका मतलब है कि उन्हें मुफ्त इलाज मिल सकेगा. इस योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को वित्तीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है. इस वर्ग के लोग पैसे के अभाव में उचित इलाज नहीं करा पाते हैं. ऐसे में यह योजना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.

     

     

     

    उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ

    – इस योजना से मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोग जुड़ सकते हैं.
    – उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना का लाभ 10 करोड़ से अधिक परिवारों को देगी.
    – इस योजना से जुडऩे वाला कोई भी व्यक्ति एक साल में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकता है.
    – इस योजना में सरकारी अस्पताल के साथ-साथ कई निजी अस्पताल भी शामिल हैं.
    – इस योजना के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलती है.
    – यूपी में 40 लाख परिवार अंत्योदय राशन कार्ड में शामिल हैं. इन सभी को इस योजना में शामिल किया जाएगा.
    – इसके लिए राज्य सरकार ने 102 करोड़ रुपये का बजट बनाया है. यानी सरकार इस योजना में इतनी रकम निवेश करेगी.
    – इस योजना में उन सभी परिवारों को शामिल किया जाएगा जिन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ नहीं मिला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेट जोन में बदलाव के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने लाठी भांजी, वाटर कैनन चली
    Next Article लोहरदगा शंख नदी पुल स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के समीप मिला युवक एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी सदर थाना पुलिस

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.