Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेट जोन में बदलाव के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने लाठी भांजी, वाटर कैनन चली
    Breaking News Headlines

    रेट जोन में बदलाव के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने लाठी भांजी, वाटर कैनन चली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    रेट जोन में बदलाव के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन पर बवाल, पुलिस ने लाठी भांजी, वाटर कैनन चली
    इंदौर नगर निगम द्वारा किए गए रेट जोन में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने दोपहर को निगम मुख्यालय पर प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस और प्रशासन को लाठियां भांजनी पड़ी. प्रदर्शनकारियों को तीतर-बितर करने के लिए वाटर कैनन के उपयोग करना पड़ा. इसमें एक-दो प्रदर्शनकारियों को चोटें भी लगी.
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, चिंटू चौकसे सहित सभी कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे. शुक्ला व पटवारी ने निगम गेट के बाहर लगे बैरिकेट पर बैठकर भाषण दिया.

     

     

     

    इस दौरान महापौर व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही. कांग्रेसी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को रेट कम करने के लिए ज्ञापन सौंपने के लिए बुला रहे थे, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे. इस दौरान अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अपर आयुक्त सिद्धेश जैन ने ज्ञापन लिया. करीब डेढ़ घंटे तक कांग्रेस का यह प्रदर्शन जारी रहा. निगम ने बजट में शहर की 531 कालोनियों के रेट जोन में बदलाव किया है. इसके चलते इन कालोनियों में संपत्तिकर में 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.रेट जोन में बदलाव की वजह से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की दरों में भी 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. कांग्रेस इसी का विरोध कर रही है. नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि एक तरफ तो महापौर दावा कर रहे हैं कि निगम ने नागरिकों को राहत देते हुए कोई नया कर नहीं लगाया है दूसरी तरफ गुपचुप तरीके से रेट जोन में बदलाव कर शहर की 531 कालोनियों के लाखों लोगों पर कर की मार पड़ रही है. कांग्रेस इस बदलाव का विरोध करती है. हमने इस संबंध में कुछ दिन पहले ही महापौर को ज्ञापन देकर बदलाव का विरोध किया था. इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ. अब कांग्रेस मैदान में उतर चुकी है. प्रदर्शन के दौरान निगम में आवाजाही के रास्ते बंद कर दिए गए हैं. कांग्रेस विरोध में महापौर का भी घेराव करने का प्रयास कर रही है.

     

     

    सुविधाएं देने के बजाय पल्ला झाड़ रहे निगम अधिकारी

    चौकसे ने आरोप लगाया कि निगम सुविधाएं देने के नाम पर शुल्क बढ़ा रहा है दूसरी तरफ आमजन को कोई सुविधा नहीं मिल रही. सुविधा बढ़ाने के नाम पर सड़कों पर जो गड्ढे खोदे जा रहे हैं, उन्हें भरा तक नहीं जा रहा. इदरीस नगर में हुआ हादसा इसी का परिणाम है. ये ही मौत के गड्ढे पूरे शहर में खोदे पड़े हैं. निगम हर बार किसी हादसे के बाद व्यवस्था सुधारने के बजाय दिखावटी कार्रवाई कर देता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुग नेतृत्व के सक्षम आधार एवं नये धर्म के प्रवर्त्तक
    Next Article UP : योगी सरकार ने 5 लाख रुपये की नई स्वास्थ्य योजना शुरू की, इन लोगों को मिलेगा उपचार का लाभ

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.