Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 25.07.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त द्वारा बताया गया कि एनजीटी एक्ट द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर पूर्णतः रोक है इसे संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करें साथ ही कहा की किसी तरह के अवैध खनन ना हो संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया की अवैध खनन ना हो इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाएं एवं अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें।

    उपायुक्त द्वारा जिला खनन पदाधिकारी से अब तक किए अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई है साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया की जिला में अवैध खनन के मामले आती है तो इसके जिम्मेदार जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी होंगे।

    आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग में बालू लदा वाहनों को पकड़ा गया था। इस परिपेक्ष में उपायुक्त द्वारा कृत करवाई एवं अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई जिसपर जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की वाहनों का भौतिक सत्यापन किया गया साथ ही ऑनलाइन चलान सहित अन्य कागजात चेक किया गया जिसमें जांच सही पाया गया तदोपरांत वाहनों को छोड़ दिया गया। उपायुक्त द्वारा कहा गया की चलान सहित अन्य दस्तावेज बंगाल सरकार से जांच कर पूर्ण रूप से संतुष्ट हो लें तदोपरांत अग्रेतर करवाई करें।

    इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, ज़िला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पद की शपथ लेने पर छात्रों संग शिक्षक प्रदीप ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
    Next Article रोगी कल्याण समिति की बैठक में जन्म प्रमाण पत्र देरी से मिलने की शिकायत

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.