दो साल के प्रेम को मिला मुकाम, प्रेमी-प्रेमिका ने कोर्ट में रचाई शादी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से चल रहा प्रेम प्रसंग बुधवार को विवाह के बंधन में बदल गया। खधैया गांव निवासी सूरज कुमार प्रजापति, पिता रामकुमार प्रजापति और तेलियाडी निवासी रिया कुमारी, पिता नत्थू साव ने चतरा न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
बताया गया कि दोनों बालिग हैं और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। शादी के बाद इसकी जानकारी टंडवा थाना प्रभारी प्रभात कुमार को दी गई। थाना प्रभारी ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर जा रहे हैं।

