रूद्रा म्यूजिक एकेडमी का “सुरमयी शाम” कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2026 को होगा आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रुद्रा म्यूजिक एकेडमी की ओर से संगीतप्रेमियों के लिए विशेष संगीतमय कार्यक्रम “सुरमयी शाम -कर्णप्रिय मधुर गीतों की श्रृंखला” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता 30 सितंबर 2026, बुधवार को शाम 4 बजे सी..ए क्लब, नियर केबल कंपनी गोलमुरी जमशेदपुर में आयोजित हुई।
कार्यक्रम में रूद्रा म्यूजिक एकेडमी से जुड़े बालक एवं बालिकाएँ अपनी गायन, वादन एवं मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विशेष रूप से बालिकाओं की सशत्त एवं आकर्षक प्रस्तुतियों कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। अपनी मधुर आवाज, आत्मविश्वास और मंचीय प्रतिभा के माध्यम से ये प्रतिभाशाली कलाकार संगीत के क्षेत्र में नई संभावनाओं को सामने रखेंगी।
आयोजकों के अनुसार, संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को मंच देने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बड़े मंच पर अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में बॉलीवुड, लाइट म्यूजिक, क्षेत्रीय गाने एवं अन्य संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ विभिन वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों भी देखने-सुनने को मिलेंगी। कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों की विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से उनकी कला, आत्मविश्वास और मंचीय क्षमता को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। ताकि जमशेदपुर जैसे छोटे शहर में भी नई पीढ़ी एवं जेन जी शिक्षा के साथ एक एक्ट्रा करिकुलम के रूप में संगीत को अपनाए एवं संगीत के प्रेम को जिंदा रखें।। इस अवसर पर रूद्रा म्यूजिक एकेडमी के आयोजक एमआर. रुद्र प्रताप मुखी तथा विशेष उपस्थिति के रूप में मर्स. ज्योत्सना सरकार, विजेता मर्स. एशिया इंडिया 2026 उपस्थित रहेंगी। रूद्रा म्यूजिक एकेडमी ने सभी मीडिया प्रतिनिधिंयों एवं संगीतप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभाशाली कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

