Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026Updated:September 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धनबाद के निरसा में गौ तस्करी के खिलाफ मैथन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम गोवंश लदे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 36 गोवंश बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गोवंशों को दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। बंगाल सीमा में प्रवेश करने से पहले ही मैथन पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    मैथन पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में गोवंशों को लादकर पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया। जांच के दौरान ट्रक से 36 गोवंश बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गोवंशों को ट्रक में क्रूर तरीके से लादा गया था। सभी गोवंशों को ट्रक से उतारकर धनबाद गौशाला भेज दिया गया है।

    हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब ट्रक के नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों को कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

    36 गोवंश बरामद धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    Related Posts

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    September 30, 2026

    उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    September 30, 2026

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.