Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर। ब्राउन शुगर के कारोबार के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पहली गिरफ्तारी आदित्यपुर थाना कांड संख्या 97/25 में हुई। वर्ष 2025 में ब्राउन शुगर के साथ कुछ लोगों की गिरफ्तारी के दौरान नाजिया परवीन का नाम मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वह ब्राउन शुगर फेंककर मौके से फरार हो गई थी। इसके बाद करीब डेढ़ वर्ष तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और बंगाल में अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रहने की बात सामने आई। हाल ही में उसके जीवनपुर, कोलाबिरा क्षेत्र में आने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं, दूसरी कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 209/2026 में हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले का प्राथमिकी अभियुक्त विपुल कर्मकार गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छिपकर रह रहा था। पुलिस को उसके आदित्यपुर लौटने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राममड़ैया बस्ती में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार, विपुल कर्मकार का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। वह लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और ब्राउन शुगर से जुड़े मामलों में आदित्यपुर, कदमा और बिष्टुपुर थाना से जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उसका भाई सिपुल कर्मकार भी छिनतई के मामले में जेल गया है।

    ब्राउन शुगर के खिलाफ आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

    डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    Related Posts

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    September 30, 2026

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    September 30, 2026

    उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्राउन शुगर पर आदित्यपुर पुलिस का शिकंजा, डेढ़ साल से फरार नाजिया समेत दो गिरफ्तार

    धनबाद मैथन में गोवंश लदा ट्रक जब्त, 36 गोवंश बरामद

    झारखंड बंद का गिरिडीह में असर, घंटों जाम रहा गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग

    उलीडीह में दिनदहाड़े युवक से मोबाइल की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    मानुषमुड़िया में पार्वती इलेक्ट्रिकल्स दुकान का शटर काटकर चोरी

    750 करोड़ के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े में ज्ञानचंद जायसवाल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.