Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन्म मृत्यु निबंधन की अनिवार्यता को समझें जिलेवासी; नजदीकी निबंधन इकाई में निबंधन कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी
    Breaking News झारखंड

    जन्म मृत्यु निबंधन की अनिवार्यता को समझें जिलेवासी; नजदीकी निबंधन इकाई में निबंधन कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन्म मृत्यु निबंधन की अनिवार्यता को समझें जिलेवासी; नजदीकी निबंधन इकाई में निबंधन कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें:- जिला सांख्यिकी पदाधिकारी

    *∆ ग्रामीण क्षेत्रों में घटना वाले स्थान का पंचायत सचिव स्थानीय निबंधक एवं आँगनबाड़ी सेविका अधिसूचक होती है*

    आज दिनांक 10.01.2021 को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी ने जामताड़ा जिला के निवासियों से अपने-अपने परिवार से संबंधित जन्म-मृत्यु एवं मृत जन्म का निबंधन कराने की अनिवार्यता को लेकर निबंधन कराने हेतु अपील किया।

    उन्होंने जन्म मृत्यु का निबंधन कब, कहाँ तथा उसके लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु निबंधन कब और कहाँ करवाया जाय। उन्होंने कहा कि परिवार में हुई प्रत्येक जन्म या मृत्यु की घटना का पंजीयन करवाना कानूनन आवश्यक है। इसके लिए परिवार में हुई प्रत्येक जन्म या मृत्यु की घटना का पंजीयन घटना होने के 21 दिनों तक आप निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। गोद लिये हुए बच्चों का निबंधन उसी स्थान पर होगा, जहाँ से गोद लिया गया है। खोए हुए व्यक्ति का निबंधन एफ0आई0आर0 दर्ज के सातवें वर्ष के उपरांत न्यायालय द्वारा दिए गये उस आदेश पर स्थान व मृत्यु का कारण बताए जाने पर निबंधन होगा। जन्म एवं मृत्यु का निबंधन घटना घटित होने के स्थान जैसे अस्पताल, पंचायत एवं नगर निकाय के अनुसार उस स्थान के स्थानीय रजिस्ट्रार के यहाँ किया जाता है। जुडवाँ बच्चों की स्थिति में रजिस्ट्रेशन प्रत्येक बच्चे का अलग-अलग होता है। जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र निःशुल्क दिया जाता है। बिना नाम के भी नवजात बच्चे का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में घटना वाले स्थान का पंचायत सचिव स्थानीय निबंधक एवं आँगनबाड़ी सेविका अधिसूचक होती है। परिवार में घटित घटना का सूचक परिवार का मुखिया या कोई व्यस्क सदस्य होता है।

    इसके अलावा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने *जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ के बारे में* बताते हुए कहा कि
    1.जन्म प्रमाण पत्र जन्म की तारीख एवं स्थान का यह एक प्रमाणिक दस्तावेज होता है।
    2.इसका उपयोग विद्यालय में प्रवेश के समय जन्म की तारीख के प्रमाण स्वरूप यह प्रमाण-पत्र उपयोगी है। 3.वहीं राशन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पासपोर्ट बनवानेे हेतु उपयोगी है। 4.मताधिकार प्राप्त करने के लिए, वृद्वावस्था पेंशन एवं बालिका समृद्वि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

    *वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र*
    1.मृत्यु की तारीख का यह एक प्रमाणिक दस्तावेज होता है।
    2.बीमा, बैंक, पोस्ट ओफिस के खाता के लिए उपयोगी होता है।
    3.कोर्ट कचहरी में मृत्यु के साक्ष्य के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है।, 4.पैतृक सम्पति के दावे के निराकरण में उपयोगी।
    5.दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर मुआवजा की प्राप्ति में आवश्यक कदम उठाने के लिए जरूरी।
    6.मृत्यु के कारणों का पता लगाकार चिकित्सा विज्ञान के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए जरूरी यह काफी जरूरी है।

    जिलेवासियों से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जामताड़ा ने अपील किया, कहा कि वे अपने नजदीकी निबंधक इकाईयों में 21 दिनों के अंदर निःशुल्क जन्म-मृत्यु का निबंधन कराकर प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त करें ये आपका अधिकार है।

    रिपोर्ट:निजाम खान
    व्हाट्सएप:8210472858

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो,उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, अपर सम्हार्ता सुरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित एल्डर्स क्लब का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया
    Next Article सरायकेला खरसावां ऑटो यूनियन के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शिव मंदिर और गम्हरिया पंचायत के राधे कृष्ण मंदिर में भगवान से प्रार्थना किया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.