Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो,उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, अपर सम्हार्ता सुरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित एल्डर्स क्लब का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया
    Breaking News झारखंड

    विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो,उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा, अपर सम्हार्ता सुरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित एल्डर्स क्लब का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    माननीय विधानसभा अध्यक्ष झारखंड सरकार श्री रवीन्द्रनाथ महतो,उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर सम्हार्ता श्री सुरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित एल्डर्स क्लब का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया

    आज दिनांक 10 जनवरी 2022 को जामताड़ा जिला अंतर्गत कुंडहित प्रखंड में बुजुर्गों को समर्पित एल्डर्स कल्ब का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो, उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अपर सम्हार्ता श्री सुरेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा किया गया ये बहुत ही अच्छा कॉन्सेप्ट है। इस क्लब में जो बुजुर्ग एकांकी महसूस करते हैं, घर में अकेले रहते हैं। वे कम से कम यहां आकर अपने हमउम्र के साथ बैठकर अपना दुख दर्द बांट सकेंगे साथ हीं अपना मनोरंजन कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बुजुर्गों से बातचीत भी किया साथ ही हाल चाल जाना।

    साथ ही माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की बुजुर्गों को सम्मान देना हमारी परंपरा रही है। लेकिन आधुनिक युग में बुजुर्ग अपने ही घर में उपेक्षित हो जा रहे हैं। जो काफी दुख और चिंता का विषय है। कहा कि ऐसे माहौल में एल्डर्स क्लब की अवधारणा बुजुर्गों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि क्लब में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। क्लब में बुजुर्ग अपने खाली समय को बेहतर ढंग से बिता सकते हैं।

    आगे माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की जामताड़ा जिला के लिए एक नहीं दूसरा अमिट निशानी छोड़ने का कार्य उपायुक्त जामताड़ा द्वारा किया गया हैं। पहला की सभी पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय बनाया गया उसके बाद दूसरा सभी प्रखंडों में बुजर्गो के लिए Elder’s Club बनाया गया।माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा की उपायुक्त द्वारा किया गया ये कार्य जामताड़ा वासी जिंदगी भर याद रखेगी साथ ही सामुदायिक पुस्तकायल एवं Elder’s Club का भरपूर इस्तेमाल भी करेंगे।

    वहीं उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने बताया कि एल्डर्स कल्ब यहां के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। कहा कि एल्डर्स कल्ब के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि यहां के बुजुर्ग व्यक्ति जो अकेला महसूस करते हैं। उनको एक छत के नीचे ऐसी व्यवस्था उपलब्ध कराना जिसमे अपना समय वो व्यतीत कर सकें साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्लब सभी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं। जैसे इंडोर गेम में कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज, टेलीविजन सेट, समाचार पत्र, पत्रिकाएं, किताबें सहित आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध है। प्रखंड क्षेत्र के बुजुर्ग व्यक्ति इसका लाभ उठा सकेंगे।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, प्रमुख रोबोनी मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, नाला एसडीपीओ मनोज कुमार झा, अंचलाधिकारी श्री नित्यानंद प्रसाद, प्रशिक्षु उप समाहर्ता अविश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी श्री दीपक ठाकुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू, Elder’s Club के अध्यक्ष श्री मिहिर कुमार पान के अलावे अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित बुजुर्ग उपस्थित थे।

    रिपोर्ट:निजाम खान
    व्हाट्सएप:8210472858

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article जन्म मृत्यु निबंधन की अनिवार्यता को समझें जिलेवासी; नजदीकी निबंधन इकाई में निबंधन कराकर प्रमाण पत्र प्राप्त करें:जिला सांख्यिकी पदाधिकारी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.