इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने बरौनी प्रखण्ड कार्यालय के प्रवेश द्वार पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। पुतला-दहन के पूर्व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर ‘लोकतंत्र का हत्यारा ज्ञानेश कुमार हाय-हाय’, ‘मोदी तेरी वोट चोरी, नहीं चलेगी’ , ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘तानाशाह अमित शाह हाय-हाय’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सहित अनेक नारे लगाये। फिर जुलूस सभा में तब्दील हो गयी, जिसकी अध्यक्षता सी०पी०आई० के बरौनी अंचल मंत्री प्रह्लाद सिंह ने की। राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष जब्बार आलम, राजद श्रमिक कोष्ठ के जिला सचिव रामानंद यादव, पूर्व अध्यक्ष हरिनंदन, सी०पी०आई०(एम) के राज्य कमिटी सदस्य कुमार विनीताभ, कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष कॉंग्रेस आर्य किशोर, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला नेता चुनचुन राय, आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या की है। वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद यह जनतंत्र के लिए काला काल है जब देश की गद्दी पर वोट चोरी कर सरकार काबिज है। मोदी सरकार ने फासीवादी तरीके से देश की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और साझी संस्कृति की विरासत को तहस-नहस कर दिया है। मौके पर संजीव कुमार अनिल चौधरी मनोज यादव मुकेश कुमार बुद्ध हो रहा है मासूम खान नवल किशोर सिंह विकी इस्लाम हारून रशीद जितेंद्र दास कौशल किशोर बद्री सिंह अनिल यादव भोला चौधरी आदि मौजूद थे।

