लेखक: राष्ट्र संवाद, बिहार उप ब्यूरो
इंडिया गठबंधन के निर्देनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व राजद प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष राम इश्लोक राय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंदन झा एवं वीआईपी अध्यक्ष रामनाथ साहनी ने किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वोटर लिस्ट में SIR के नाम पर गड़बड़ी का आरोप लगाया।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का आक्रोश
युवा राजद के जिला अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
अतिपिछड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने कहा चुनाव आयोग से जुड़े मामलों में उठ रहे सवालों की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम इंडिया गठबंधन के राज्यव्यापी आह्वान पर आयोजित किया गया है।
गठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर संत प्रसाद सिंह, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुनील राय, दिलीप राय, अतिपिछड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, कृष्णनंदन साहनी, राजकिशोर कुमार, शिवजी साहनी, दिलीप ठाकुर, बलराम राय, संजीव यादव, सकलदीप राय, देवानंद कुशवाह, जितेंद्र लोहिया, जयप्रकाश राय, मुन्ना खान, ताहिर आलम, विकाश कुशवाहा, अभिराज कुमार, विकाश कुमार, मोहम्मद सलीम सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों ने Election Commission of India की निष्पक्षता को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की अपील की है।

