हर गली, हर घर तक विकास पहुंचाना ही लक्ष्य — अमित यादव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो नगर निगम चुनाव के तहत खड़िया बस्ती में जनसंपर्क पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें बरकट्ठा विधायक एवं चुनाव प्रभारी अमित यादव ने भाग लिया। उनके साथ एनडीए अधिकृत प्रत्याशी संध्या सिंह भी मौजूद रहीं। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना गया।
अमित यादव ने कहा, यह चुनाव मूलभूत सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था के लिए है। हमारा संकल्प है कि विकास हर गली और हर घर तक पहुंचे।
प्रत्याशी संध्या सिंह ने भी नागरिकों से समर्थन का आग्रह किया। निर्वाचन संबंधी जानकारी के अनुसार, मतपत्र में क्रमांक संख्या 10 पर संध्या सिंह का नाम तथा चुनाव चिन्ह ‘कैमरा छाप’ अंकित है।

