Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay
    Breaking News Headlines

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लंबे इंतजार और कई महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार Apple ने भारत में अपनी Apple Pay सर्विस लॉन्च कर दी है. अमेरिका में सितंबर 2014 में शुरू हुई Apple Pay की करीब 12 साल बाद भारत में एंट्री हुई है. फिलहाल कंपनी ने भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के साथ की है. शुरुआत में यूजर्स Axis Bank की ओर से जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, सर्विस में यूजर्स की पेमेंट और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. iPhone और Apple Watch से कर सकेंगे पेमेंट Apple Pay फिलहाल चुनिंदा Apple डिवाइस पर उपलब्ध है. यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, आने वाले समय में Mac डिवाइस पर भी Apple Pay का सपोर्ट दिया जाएगा. Apple Pay के जरिए दुकानों पर बिना फिजिकल कार्ड निकाले भुगतान किया जा सकेगा. इसके अलावा ऑनलाइन मर्चेंट्स को पेमेंट करने और ऐप के भीतर खरीदारी के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. फिजिकल स्टोर पर Apple Pay से भुगतान के लिए दुकान के PoS टर्मिनल में NFC यानी Tap-to-Pay सुविधा होना जरूरी है. ऐसी मशीन पर यूजर अपने iPhone, Apple Watch या अन्य समर्थित Apple डिवाइस को टैप करके भुगतान कर सकता है. PIN या OTP की जरूरत नहीं Apple Pay से भुगतान का तरीका काफी आसान है. NFC-सक्षम PoS मशीन के पास डिवाइस ले जाकर टैप करने पर भुगतान किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, चेकआउट के समय अलग से PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, भुगतान की सुरक्षा Apple के डिवाइस सिक्योरिटी सिस्टम से जुड़ी रहती है. केवल डिवाइस को PoS मशीन के पास ले जाने से कोई व्यक्ति आपके कार्ड की जानकारी हासिल नहीं कर सकता. असली कार्ड नंबर नहीं होता शेयर Apple के मुताबिक, Apple Pay इस्तेमाल करने पर यूजर का वास्तविक कार्ड नंबर न तो डिवाइस में सेव किया जाता है और न ही Apple के सर्वर पर रखा जाता है. भुगतान के दौरान कार्ड नंबर दुकानदार के साथ भी साझा नहीं किया जाता. इसके बजाय Apple एक Device Account Number (DAN) तैयार करता है. यह एक अलग और विशिष्ट नंबर होता है, जिसे डिवाइस के Secure Element नामक सुरक्षित चिप में एन्क्रिप्ट करके रखा जाता है. इस तरह Apple Pay वास्तविक कार्ड नंबर उजागर किए बिना भुगतान की सुविधा देता है. कंपनी का कहना है कि Apple Pay से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी वह अपने पास स्टोर नहीं करती. भुगतान से जुड़ी जानकारी यूजर, दुकानदार और बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी के बीच रहती है. 90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध Apple के अनुसार, भारत में लॉन्च के साथ Apple Pay अब दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध हो गया है. दुनियाभर में इसके साथ 11,000 से अधिक बैंक और पेमेंट नेटवर्क पार्टनर जुड़े हुए हैं. ऐसे जोड़ें Axis Bank का कार्ड अगर आपके पास Axis Bank का Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड है, तो उसे Apple Pay में जोड़ना आसान है. इसके लिए Axis Bank ऐप के लेटेस्ट वर्जन के जरिए कार्ड को सीधे Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा iPhone में Apple Wallet ऐप खोलकर ‘+’ बटन दबाएं और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. कार्ड जुड़ने के बाद NFC सुविधा वाले PoS टर्मिनल पर Apple डिवाइस को टैप करके भुगतान किया जा सकेगा. फिलहाल भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के साथ हुई है. आगे चलकर Apple इस सर्विस में अन्य कार्ड, बैंक और डिवाइस को भी शामिल कर सकता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर
    Next Article टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    Related Posts

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    September 30, 2026

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    MP- भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, महिला और बच्ची समेत 2 की मौत, 8 साल का बच्चा सकुशल बचा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.