कर्मचारियों को अधिकतम Rs 1,02,185 और न्यूनतम Rs 48,400 बोनस, 5 अक्टूबर को खाते में पहुंचेगी राशि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के कर्मचारियों के वार्षिक प्रॉफिट बोनस 2025-26 को लेकर आज बारा प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रबंधन एवं यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ।समझौते के तहत कुल Rs3.91 करोड़ की बोनस राशि कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी। इस समझौते से 682 कर्मचारी, जिसमें ESS भी शामिल हैं, लाभान्वित होंगे।
समझौते के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
कुल बोनस राशि: Rs 3.91 करोड़
अधिकतम बोनस:Rs 1,02,185
न्यूनतम बोनस: Rs 48,400
न्यू सीरीज: Rs 32,978
औसत बोनस राशि: Rs 74,443
कुल कर्मचारी: 682 (ESS सहित)
बोनस भुगतान की तिथि: 5 अक्टूबर 2026
समझौते के दस्तावेज पर प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ करण लखानी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय एवं यूनियन के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से जीएम जयदेव चाँद, चीफ आईआर संजय मजूमदार, हेड एचआर माया तिवारी, शाहिद, सुबरों, क्रांति, फैजल एवं गौरव बनर्जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।वहीं यूनियन की ओर से महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, सतीश मुखी, उपेंद्र राय, अनीश झा, सी.बी. सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का वक्तव्य
उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि पहुंच जाएगी, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल बनेगा।

