Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की आम सभा हुई सम्पन्न, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या ए
    खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की आम सभा हुई सम्पन्न, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या ए

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2026Updated:November 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की आम सभा हुई सम्पन्न, 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या एवं छठ महोत्सव की भव्यता को लेकर बनी रूपरेखा

    ● दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर एवं सूर्य मंदिर परिसर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वाधान में रविवार को मंदिर परिसर के शंख मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं हजारों सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक में स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोनों तालाबों की सफाई, पेंटिंग, तालाबों में स्वच्छ जल भरने, जरूरतमंद परिवार को निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण करने समेत भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा में मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई, मंदिर की पुष्प सज्जा, आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ 15 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या का भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कलाकारों से संपर्क कर प्रस्तुति के संदर्भ में अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर एवं मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार मिट्टी के दीये एवं भव्य आतिशबाजी कर दीपोत्सव मनाने के साथ पूरे श्रद्धाभाव एवं धूमधाम से छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

     

    इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी भक्तिभाव और सम्मान को प्रकट करते हैं। यह पर्व हमें अनुशासन, पवित्रता, और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पर्व-त्यौहार में स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करें।

     

    *इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की घोषणा की।कमिटी इस प्रकार है:*

    मुख्य संरक्षक: रघुवर दास

    संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह

    अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह
    उपाध्यक्ष: सुशांतो पांडा, बोलटू सरकार, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह

    महामंत्री: अखिलेश चौधरी

    मंत्री: कंचन दत्ता, संजय सिंह (बारीडीह बस्ती), कृष्ण मोहन सिंह, मिथिलेश साह, मीरा झा

    कोषाध्यक्ष: अधेन्दु बनर्जी (मंतू बनर्जी)

    सह कोषाध्यक्ष: रमेश पांडे, संतोष ठाकुर

    मंदिर प्रभारी: कमलेश सिंह

    मीडिया प्रभारी: कुलवंत सिंह बंटी,
    सह मीडिया प्रभारी: प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा

    सोशल मीडिया प्रभारी: करफू पोद्दार एवं अनिमेष सिंह

    कार्यकारिणी सदस्य: लक्ष्मी कांत सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राम बाबू तिवारी, संजीव सिंह, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, सत्यप्रकाश सिंह (टुनटुन), खोमलाल चौधरी, गुंजन यादव, राकेश सिंह (टेल्को), गुरुदेव सिंह राजा, कमलेश साहू, ईश्वर लाल तिवारी, सरयू गोस्वामी, अमित अग्रवाल, कुमार अभिषेक, रूबी झा, प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, कुमार संदेश (छक्कन) काजू सांडिल।

    विशेष आमंत्रित सदस्य: मुन्ना अग्रवाल, महेंद्र यादव, जितेंद्र मिश्रा, हरजीत सिंह (चिंटू), जीवन साहू, सुरेश शर्मा, पप्पू मिश्रा, रमेश नाग, हेमंत सिंह, श्रीराम प्रसाद, दीपक झा, अशोक सामंत, दीपक कुमार सिंह (मस्तराजा), रामेश्वर सिंह, रमाशंकर यादव, सूरज सिंह, बापन बनर्जी, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, विकास शर्मा, पप्पू उपाध्याय, तेजिंदर सिंह जॉनी, विजय सेन, मृत्युंजय पाण्डेय, मोहित वर्धन राणा, राकेश सिंह (बागुन नगर), ओम प्रकाश चंद्र पोद्दार (ओम पोद्दार), चंचल विश्वास, अविनाश सिंह एवं दिलीप मित्रा।

    दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, मान्तु बनर्जी, मुन्ना अग्रवाल, अनिल ठाकुर, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, अमित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं मातृशक्ति की मौजूदगी रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलीला मैदान में उमड़ा विपक्ष का हुजूम, राहुल की हुंकार ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आर-पार की लड़ाई!
    Next Article *गम्हरिया थाना कांड में नौ और पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने थाने पहुंचकर की पूछताछ*

    Related Posts

    20 दिन से टूटा आरटीपीएस का शेड, बारिश और धूप में खड़े होकर कर रहे इंतजार

    November 1, 2026

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भाकपा का प्रतिरोध मार्च,

    November 1, 2026

    बूथों पर लगा विशेष शिविर, नाम जोड़ने व सुधार को लिए गये आवेदन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    20 दिन से टूटा आरटीपीएस का शेड, बारिश और धूप में खड़े होकर कर रहे इंतजार

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भाकपा का प्रतिरोध मार्च,

    बूथों पर लगा विशेष शिविर, नाम जोड़ने व सुधार को लिए गये आवेदन

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

    साइकिल पे संडे के 629वें रविवार को शामिल हुए हर्ल बरौनी के परियोजना प्रमुख

    बाइक की ठोकर से युवक की मौत।

    *नीलकंठ धाम में चिराग पासवान के जन्मदिन पर पूजा, दीर्घायु की कामना*

    सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर के बंद घर में चोरी, नकदी समेत लाखों की संपत्ति गायब

    विधान परिषद चुनाव की जीत सेमीफाइनल, आगामी चुनाव में बिहार से एनडीए का होगा सफाया: डॉ. तनवीर हसन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.