Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-NCR में स्कूलों में पढ़ाई: ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगी क्लासेस
    Headlines राजनीति

    दिल्ली-NCR में स्कूलों में पढ़ाई: ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगी क्लासेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली-NCR में स्कूलों में पढ़ाई: ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगी क्लासेस
    दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल बंद थे, लेकिन अब स्थिति में सुधार के बाद स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है. इसके तहत अब स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में संचालित होंगे. प्रदूषण के कारण बच्चों की सेहत पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्कूल बंद किए गए थे. लेकिन अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार के बाद स्कूलों को दोबारा खोलने का निर्णय लिया गया है.

     

     

    स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि छात्रों को स्कूल आने के लिए जबरदस्ती नहीं किया जाए. जो छात्र अभी स्कूल आने में असहज महसूस कर रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प जारी रहेगा. इस आदेश के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड़ में संचालित होंगे. जो छात्र ऐसे हालात में अभी स्कूल नहीं आना चाहते, उन्हें स्कूल आने के लिए विवश नहीं किया जा सकता.

     

     

    वायु प्रदूषण से जुड़े किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचने के लिए छात्रों को मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को कम करने जैसे अन्य उपायों का सुझाव दिया है. इंद्रप्रस्थ स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश हसीजा ने उन गतिविधियों पर रोक लगाने पर जोर दिया, जिनसे सांस लेने में समस्या बढ़ सकती है.

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों के लिए मास्क अनिवार्य है और हमने सभी बाहरी गतिविधियों को कम करने का फैसला किया है. सुबह की सभाएं अब कक्षाओं के अंदर होंगी और योग या व्यायाम सत्र रोक दिए गए हैं क्योंकि इससे प्रदूषक तत्वों के सांस के जरिये शरीर में जाने की संभावना बढ़ जाती है.’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी, इस्कॉन ने भारत सरकार से की हस्तक्षेप की अपील
    Next Article लोकतंत्र, संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: केजरीवाल ने ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कहा

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.