Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र, संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: केजरीवाल ने ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कहा
    Headlines राजनीति

    लोकतंत्र, संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: केजरीवाल ने ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोकतंत्र, संविधान को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी: केजरीवाल ने ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कहा

     

    नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के स्थापना दिवस पर मंगलवार को कहा कि पार्टी अपनी ‘‘ईमानदारी और लोगों के प्यार के कारण’’ मजबूत हुई है तथा संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 साल पहले ‘आप’ की स्थापना के साथ ही आम आदमी को ताकत मिली।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2012 में आज का यह दिन इतिहास का वह पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की। अब तक का हमारा यह सफर संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा।’’

    केजरीवाल ने लिखा, ‘‘पिछले एक साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती के साथ खड़े हैं।’’

    उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की यह लड़ाई जारी रहेगी।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी ‘आप’ के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

     

     

     

    उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘12 साल पहले शुरू हुई इस क्रांति ने करोड़ों लोगों के दिलों में काम की राजनीति के जरिए उम्मीद और बदलाव का सपना जगाया और अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में इस सपने को पूरा किया जा रहा है।’’

    आतिशी ने कहा, ‘‘12 साल का यह सफर आसान नहीं था। हर दिन एक नयी चुनौती आई लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, विश्वास और जनता के प्यार से हम आगे बढ़ते रहे।’’

    उन्होंने आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने और भारत को दुनिया का शीर्ष देश बनाने में मदद करने का पार्टी का संकल्प व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-NCR में स्कूलों में पढ़ाई: ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में होंगी क्लासेस
    Next Article मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता का सम्मान करें पाकिस्तान के अधिकारी : अमेरिका

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.