Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खड़े एक बड़े वाहन को हटाने को लेकर हुए विवाद में शुभम कुमार नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि सुनसुनिया गेट के पास सड़क पर एक बड़ा वाहन खड़ा था। शुभम कुमार ने वाहन चालक या संबंधित व्यक्ति से सड़क से वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सामने वाले व्यक्ति ने चाकू निकालकर शुभम पर हमला कर दिया। चाकू लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल शुभम ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल टीएमएच ले गए। परिजनों के अनुसार, शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों के साथ-साथ चाकूबाजी की पूरी घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’
    Next Article गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय एसआईटी गठित आईजी-डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पांच अपराधियों पर इनाम की घोषणा

    Related Posts

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    October 17, 2026

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    October 17, 2026

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.