Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    समाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री

    जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर शहर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये जाएंगे। मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के मुख्य संरक्षक शिवशंकर सिंह ने महापर्व छठ के मद्देनजर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था विगत छह वर्षों से लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य के जरिये सेवा कर अपनी सामाजिक भूमिका निभा रही है। सेवा की इस कड़ी में, छठ पूजा को लेकर शहर के दर्जनों छठ घाटों की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं अस्थायी कृत्रिम छठ घाट निर्माण के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क पूजन सामग्री भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सेवा कार्यों को तीन चरणों में वर्गीकृत किया गया है।

    जिनमें प्रथम चरण के अंतर्गत स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए घाटों की वृहद पैमाने पर अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से साफ-सफाई, घाट तक आने वाले सड़कों के समतलीकरण एवं मरम्मती संबंधी कार्य किये जाएंगे। इसमें संस्था के सदस्यगण कारसेवा करेंगे। इसके अतिरिक्त, जरूरत के मुताबिक विभिन्न बस्तियों व कॉलोनियों में जेसीबी के माध्यम से अस्थायी छठ घाट का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण में 200 जरूरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच सम्पूर्ण पूजन सामग्री भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्था ने सेवा शुल्क के तौर पर छोटी सी राशि तय की है। पूजन सामग्री के वितरण हेतु विभिन्न बस्तियों के जरूरतमंद व्रतधारियों की सूची बनाई जा रही है। संस्था के सदस्य उनके घर तक जाकर पूजन सामग्री प्रदान करेंगे। छठ महापर्व के प्रारंभ दिन में नहाय-खाय के लिए बड़े स्तर पर लौकी एवं गन्ना का वितरण किया जाएगा। बताया कि संस्था द्वारा आगामी 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक अभियान चलाकर इन सेवा कार्यों को सम्पन्न किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा महान है। भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़े ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता। यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते हैं। भीक्षाटन कर पूजा करनें व सेवा की भावना रहती है। संस्था के द्वारा ऐसे सेवा कार्यों का एकमात्र उद्देश्य है कि कोई जरूरतमंद परिवार आभाव में इस महापर्व को करने से वंचित ना रहे। उन्होंने बताया कि भगवान भास्कर के इस महाअनुष्ठान में संस्था के युवा सदस्यगण सहभागिता के रूप में विभिन्न सेवा कार्यों में अपना योगदान देंगे।

    शिवशंकर सिंह ने अनुरोध करते हुए कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई जरूरतमंद परिवार को छठ घाट, पूजन सामग्री की आवश्यकता महसूस हो तो मोबाइल नंबर 7991193541 एवं 7488189277 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, शहर के उधमी सह समाजसेवी पप्पू सिंह, राजेश सिंह बम ह्नन्नी परिहार, प्रेम झा, पप्पू कुमार, बंटी सिंह, राजेश सिंह, कुणाल शर्मा, पीयूष ईशु, राजा अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुनील पांडेय व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो
    Next Article उ०म०वि० टांगराईन में तीन कमरा सहित शौचालय निर्माण हेतु भूमि पूजन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.