Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उ०म०वि० टांगराईन में तीन कमरा सहित शौचालय निर्माण हेतु भूमि पूजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    उ०म०वि० टांगराईन में तीन कमरा सहित शौचालय निर्माण हेतु भूमि पूजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उ०म०वि० टांगराईन में तीन कमरा सहित शौचालय निर्माण हेतु भूमि पूजन
    विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में योग्य परिवेश जरूरी,
    प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी- विनय कुमार दुबे

    जमशेदपुर 18 अक्टूबर ।-पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में ओसेट एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट बैंगलोर के सहयोग से तीन कमरा सहित एक शौचालय यूनिट का निर्माण होगा इसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि “सपने वो नहीं होते हैं जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं देते हैं ” हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं यदि हम उन्हें पूर्ण करने का साहस दिखाएं। यही काम आज इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने करके दिखाया।

    वर्ग वार निरीक्षण के दौरान बच्चों से रूबरू हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी।
    निरीक्षण के बाद कहा कि टांगराईन के बच्चे कक्षा में और कक्षा के बाहर दोनों जगह अनुशासित हैं।

    कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन से की गई ।तत्पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ ,जिसका विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल द्वारा संचालन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों को स्वागत किए एवं विद्यालय के कार्यकलाप पर प्रकाश डालते हुए ओसेट के प्रति इस कार्य के लिए आभार प्रकट किए। उसके बाद मंचासीन अतिथियों ने अपना अपना विचार रखा एवं धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान मंगल पान द्वारा किया गया ।

     

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के पी डी जी प्रीतम बनर्जी, अध्यक्ष रूपशा दास,सुचंद्रा बनर्जी, रोटरी क्लब जमशेदपुर दलमा के मुरलीधर राव , ग्राम प्रधान मंगल पान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगला माझी, पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो, सुदाम खंडवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक जय हरि सिंह मुंडा, भोला सरदार, अनिरुद्ध गोप, सुश्री कर्मकार, राजीव कुमार सिंह ,विश्वजीत सरदार, दसमत मुर्मू, अमल कुमार दीक्षित ,दुलाली भगत ,पार्वती मांझी , रमाकांत भगत, मुकेश कुमार, रमेश प्रसाद वर्मा , अलावे कई अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री
    Next Article लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने किया पौधारोपण

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.