Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो

     

    टाटा – गोड्डा- टाटा ट्रेन (ट्रेन संख्या 18185/18186)के दिनांक 22/10/22 से शुरुआत होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से टाटा भागलपुर ट्रेन की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि टाटा से गोड्डा के मार्ग में और भी कई स्टेशन के जुड़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने के लिए प्रयासरत थे और विभिन्न स्तरों पर इस मामले को लेकर पत्राचार एवं वार्ता किया था।इस ट्रेन सेवा के लिए कई सामाजिक संगठनों ने भी बार बार इस मांग को उनके समक्ष रखा था।

    उन्होंने इस ट्रेन की शुरुआत होने पर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सहित रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को धन्यवाद दिया है एवं उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है ।साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    सांसद श्री महतो ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में सेवा में और भी सुधार की व्यापक संभावनाएं हैं जो समय के साथ सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने समस्त संबंधित यात्रियों से आग्रह किया कि वह इस ट्रेन से बड़ी संख्या में सफर कर इसकी उपयोगिता को सार्थक सिद्ध करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
    Next Article समाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.