बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को तेघड़ा क्षेत्र में जागरूकता की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। बरौनी-3 उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी खुंट में बच्चों ने मैदान में बैठकर मानव श्रृंखला से ‘SHS’ (स्वच्छता ही सेवा) का आकर्षक रूप बनाया। कतारबद्ध बैठे बच्चों की यह आकृति दूर से ही साफ दिखाई दे रही थी। बच्चों की इस पहल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इधर, बरौनी-2 पंचायत में मुखिया मौसम कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों और महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसमें घर, गली-मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश केसरी, मुखिया अमलेश कुमार राय, वार रूम कर्मी रामप्रवेश ठाकुर और पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक बिट्टू कुमार मौजूद रहे। वहीं बरौनी-2 पंचायत के कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह एवं पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजीत कुमार उपस्थित थे।
दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने और इसमें आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

