क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरगहपुर ठाकुरवाड़ी बछवाड़ा में चल रही 6 दिवसीय ट्रेनिंग के अंतिम दिन विभिन्न स्टूडियो में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया पूर्व स्किल इंडिया ट्रेनर व वर्तमान शिक्षक आनंद त्रिवेदी ने बताया इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना, स्थानीय नेतृत्व का निर्माण करना और सरकारी स्कूलों को समुदाय-नेतृत्व वाले सतत विकास के केंद्रों के रूप में विकसित करना है इस ट्रेनिंग से बच्चों की भाषा साक्षरता और गणित सीखने की बुनियादी क्षमताएं काफी मजबूत होती हैं।बच्चों में सहानुभूति, करुणा, लचीलापन और कुछ नया करने की सोच जीवन कौशल विकसित होते हैं और शिक्षकों और युवाओं को इस तरह प्रशिक्षित करना जिससे वे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान न देकर अनुभवात्मक और व्यावहारिक शिक्षा दे सकें विद्यालय में छात्रों को पेंटिंग, बोर्ड और गेमिंग,साहित्य,नाटक, विज्ञान आदि में प्रशिक्षित किया गया और बच्चों ने मेला प्रदर्शनी मे बढ़चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर प्रशिक्षण दे रहे शिक्षक और शिक्षिका आनंद त्रिवेदी, खुशी कुमारी, सविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,प्रीति कुमारी, एकता कुमारी,सीता कुमारी आदि उपस्थित रहे अभिभावकों ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों की प्रशंसा की इस विद्यालय के बच्चों ने प्रखंड, जिला व राज्य स्तर पर भी प्रतिभाग किया है

