Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू पांच सदस्यीय चयन समिति बनाएगी उत्तराधिकारी की सिफारिश
    Breaking News Business Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू पांच सदस्यीय चयन समिति बनाएगी उत्तराधिकारी की सिफारिश

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू
    पांच सदस्यीय चयन समिति बनाएगी उत्तराधिकारी की सिफारिश हुई

    मृत्युंजय बर्मन,
    राष्ट्र संवाद संवाददाता, जमशेदपुर

    टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने गुरुवार को चयन समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया। चंद्रशेखरन ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे वर्तमान कार्यकाल के बाद पुनर्नियुक्ति नहीं लेंगे। उनका कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा।

    टाटा संस के आर्टिकल 118 के तहत प्रस्तावित चयन समिति में तीन सदस्य टाटा ट्रस्ट द्वारा नामित, एक टाटा संस बोर्ड का प्रतिनिधि और एक स्वतंत्र बाहरी सदस्य होगा। समिति समूह के भीतर और बाहर से संभावित उम्मीदवारों पर विचार कर नए चेयरमैन की सिफारिश टाटा संस बोर्ड को करेगी।

    टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के योगदान की सराहना करते हुए नेतृत्व परिवर्तन में सहयोग का भरोसा दिया है। ट्रस्ट्स की टाटा संस में करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे उत्तराधिकारी चयन में उसकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

    इस बीच बुधवार की तेज गिरावट के बाद गुरुवार को टाटा समूह के शेयरों में कुछ सुधार दिखा। टीसीएस करीब 0.99 प्रतिशत, टाटा टेक्नोलॉजीज 3.26 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 2.74 प्रतिशत चढ़े। हालांकि टायटन और टाटा स्टील में गिरावट रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार पर राकेश तिवारी का भाजपा पर हमला
    Next Article झारखंड में बांग्ला अकादमी की स्थापना और विश्वविद्यालयों में बांग्ला विभाग बचाने की मांग

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.