राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू चौधरी ने राज्य में बांग्ला अकादमी की स्थापना करने और विश्वविद्यालयों में बांग्ला विभाग बंद करने का निर्णय वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्ला लाखों लोगों की मातृभाषा, पहचान और सांस्कृतिक विरासत है। बांग्ला अकादमी के अभाव में भाषा की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बांग्ला भाषा के संरक्षण और विकास के लिए सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर समिति ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

