Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रविवार को बीहट नगर मंडल भाजपा की ओर से नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या-7 स्थित असुरारी दुर्गा स्थान परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम का नेतृत्व बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने किया। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
    इस अवसर पर स्थानीय विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प ने स्वच्छता को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया है।धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक परिसरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें इसे दैनिक जीवन का संस्कार बनाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।
    मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी,पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह,कार्यालय प्रभारी मुकेश राय,जिला कार्यसमिति सदस्य रामचन्द्र सिंह,मंडल महामंत्री श्री सुरेंद्र कुमार एवं विवेक राय,हाजीपुर शक्तिकेंद्र प्रमुख फणीन्द्र कुमार राय,जदयू नगर अध्यक्ष शंभू सिंह,जदयू जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह,स्थानीय पार्षद अशोक सिंह,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, मंडल मंत्री रंजीत रॉक एवं रविन्द्र कुमार सहित भाजपा-जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता
    Next Article शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    Related Posts

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    September 27, 2026

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद

    स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।बीहट।यदुनंदन। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनस

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.