शराब तस्करी का नया तरकीब एम्बुलेंस से 373 लीटर विदेशी शराब बरामद
कारोबारी फरार मामला दर्ज
वीरपुर बेगूसराय संवाददाता
सामान्य तौर पर लोग और पुलिस प्रशासन भी जिस गाड़ी को जीवन रक्षक समझ कर उसको भड़ी भीड़ में भी साइड देकर निकाल देता है। जिसका उपयोग अब शराब तस्कर शराब ढोने में करने लगा है। ऐसा ही मामला वीरपुर थाना क्षेत्र से शनिवार के देर रात में निकलकर सामने आया। जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक उजला रंग के मारुति सुजुकी कम्पनी का एम्बुलेंस जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR09BC2224 पर शराब ढोने की सूचना मिली जिसकी सत्यापन के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस की गाड़ी देखकर कारोबारी एम्बुलेंस छोड़कर फरार हो गया। सहयोगी पुलिस कर्मी के द्वारा पीछे करने के बावजूद भी कारोबारी भागने में सफल हो गया। हालांकि भागने वाले कारोबारी की पहचान वीरपुर गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र जीवन गौतम उर्फ फूलना एवं संजीवन कुमार उर्फ सोनू बड़हरा गांव निवासी अशर्फी महतों के पुत्र बिनोद कुमार के रूप में की गई है। एम्बुलेंस से 37 कार्टून से 1776 एवं अलग से 300 बोतल सहित कुल 2076 बोतल से 373.680 लीटर विदेशी बरामद हुआ है जिस पर सेल इन UT चंडीगढ़ ओनली लिखा हुआ है। उपरोक्त कारोबारी गोपालगंज जिले के उचायकोट थाना कांड संख्या 366/26 में भी जीवन गौतम उर्फ फूलना आरोपी है जिसमें उसके एक साथी बबलू राय के पुत्र विक्कू कुमार पकड़ा गया था। वहीं इस मामले में भी मामला दर्ज कर संदिग्ध ठिकानों पर कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में पु अ नि प्रभुनाथ शुक्ला, एवं सशस्त्र बल मौजूद थे।

