Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के रामगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने एक नई पहल ‘प्रहरी’ की शुरुआत की है। मुकेश कुमार लुणायतने गुरुवार को इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। इसके तहत पूरे जिले में नियमित पैदल गश्ती, अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष कार्रवाई और एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

    अभियान की शुरुआत के मौके पर एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने रामगढ़ शहर के प्रमुख इलाकों में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ पैदल मार्च किया। थाना चौक, सुभाष चौक, मेन रोड, बाजार क्षेत्र और अन्य संवेदनशील स्थलों से गुजरते हुए उन्होंने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से बातचीत की तथा पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया।


    एसपी ने बताया कि ‘प्रहरी’ अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, पुलिस की दृश्यता बढ़ाना, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाना, सड़क किनारे अवैध पार्किंग हटाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल पुलिस और जनता के साझा सहयोग से जिले को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    अभियान को तीन प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है—नियमित पैदल गश्ती, अड्डेबाजी के विरुद्ध अभियान और एंटी-क्राइम चेकिंग। जिलेभर में 76 संवेदनशील मार्गों की पहचान की गई है, जहां सभी थाना और ओपी प्रभारी सप्ताह में कम से कम दो दिन पैदल गश्ती करेंगे।

    इसके अलावा, पुलिस ने 114 ऐसे स्थलों को चिह्नित किया है जहां नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों और अपराध की आशंका रहती है। इन स्थानों पर लगातार छापेमारी और निगरानी की जाएगी ताकि अड्डेबाजी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
    यातायात नियमों के पालन और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिले के 69 स्थानों पर प्रतिदिन कम से कम तीन बार एंटी-क्राइम चेकिंग की जाएगी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, रैश ड्राइविंग और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
    रामगढ़ पुलिस ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। अड्डेबाजी, नशाखोरी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9262998529 पर दी जा सकती है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘प्रहरी’ अभियान से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत होगा तथा रामगढ़ को अपराधमुक्त और सुव्यवस्थित जिला बनाने में मदद मिलेगी।

    114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार
    Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    May 14, 2026

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ लॉन्च, 114 अड्डेबाजी स्थलों पर नजर, 76 रूटों पर पैदल गश्ती और 69 प्वाइंट पर रोजाना चेकिंग

    रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम लगभग दो वर्षों बाद जेल से बाहर, पत्नी निशात आलम बनीं जमानतदार

    चांडिल थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 05 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त

    13 साल बाद फूटा विस्थापितों का गुस्सा, रोजगार की मांग को लेकर अमलगम स्टील गेट पर परिवार संग धरने पर बैठे ग्रामीण

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, दूसरे दिन भी पंपों पर लंबी कतारें; प्रशासन से सुरक्षा की मांग

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.